INDORE NEWS- कारोबारी नितेश सिंघानिया की पत्नी पुलिस निगरानी से फरार

Bhopal Samachar
इंदौर।
भाजपा नेताओं के नजदीकी इंदौर के रसूखदार कारोबारी नितेश विनोद सिंघानिया की पत्नी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। उत्तर प्रदेश में कारोबारी के खिलाफ अपनी पत्नी को नजरबंद करने का मामला दर्ज हुआ है। पत्नी की बहन पुलिस लेकर आई थी। नितेश सिंघानिया ने जब अपनी पॉलीटिकल पावर दिखाई तो दोनों बहने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। 

नितेश सिंघानिया की यह दूसरी शादी है। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए यूरोप गए थे। लौट कर आने के बाद 14 अगस्त को नितेश की पत्नी का सास कनकलता, ससुर विनोद और ननद काजल से विवाद हो गया। नितेश की पत्नी की बहन पेशे से वकील है। जब उसे इसके बारे में पता चला तो उसने नितेश सिंघानिया पर पत्नी को नजरबंद करने का आरोप लगाया और मुक्त कराने के लिए पुलिस को भेज दिया।

नीतेश सिंघानिया के दरवाजे पर जब पुलिस आई तो उसने भी अपनी पॉलीटिकल पावर का प्रदर्शन किया। इस दौरान नितेश ने अपनी पत्नी पर आभूषण चोरी करने का आरोप लगा दिया। रात में कोई विवाद ना हो इसलिए घर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। दूसरे दिन पुलिस ने दोनों पार्टियों के बीच काउंसलिंग करवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नितेश की पत्नी और उसकी बहन को रिंग रोड पर स्थित एक होटल में रुकवाया गया। यहीं से दोनों बहनें गायब हो गई।

घर में रखे पैतृक आभूषण हीरे जड़ी चूड़ियां, हार, टाप्स, काकटेल अंगूठी, सालेटेर टाप्स, अंगूठियां और करीब एक लाख 30 हजार रुपये गायब थे। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक आभूषणों की कीमत 50 लाख रुपये बताई है। नितेश की पत्नी और उनकी बहन के खिलाफ हेराफेरी का केस दर्ज किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!