इन तीन राशि वालों को भगवान विष्णु की कृपा और माता लक्ष्मी का वात्सल्य प्राप्त होता है- hindi jyotish rashifal

Bhopal Samachar
0
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि को कुछ विशेष प्रकार की कृपा प्राप्त होती है। इनमें से तीन राशि वाले ऐसे होते हैं जिन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह लोग यदि भगवान विष्णु का विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं। बृहस्पतिवार का व्रत करते हैं तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और कुंडली में गुरु बलवान हो जाते हैं। मनुष्य को अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी परिणाम देते हैं। पढ़िए कौन सी राशि वाले लोग ऐसे भाग्यशाली होते हैं जिन्हें भगवान विष्णु की कृपा और माता लक्ष्मी का वात्सल्य प्राप्त होता है:-

1. वृष राशि वाले लोगों की सबसे खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग काफी मेहनती स्वभाव के होते हैं और उन्हें अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता मिलती है। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। इसलिए अगर आपको जीवन में कोई बाधा आ रही हो, तो गुरुवार का व्रत करें। इससे गुरु के शुभ फल भी मिलेंगे और भगवान विष्णु की कृपा से हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

2. कर्क राशि वाले लोगों की सबसे खास बातें

- कर्क राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है और 12 राशियों में इसे सबसे अच्छी राशि माना जाता है। इस राशि के लोग काफी भाग्यवान, खूबसूरत, रचनात्मक और कलाप्रेमी होते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से इस राशि के जातकों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन गुरु के बीज मंत्र का जाप करें, तो उन्हें जीवन में और तरक्की मिलेगी। माना जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा से इन लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

3. सिंह राशि वाले लोगों की सबसे खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि जातक स्वाभिमानी, नेतृत्व-क्षमता से युक्त और प्रसिद्ध होते हैं। ऐसे जातक अक्सर प्रशासन, राजनीति, मैनेजमेंट आदि में उच्च पद हासिल करते हैं। सूर्य देव पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है, इसलिए इस राशि को भगवान विष्णु का प्रिय राशि माना जाता है। इस राशि के लोग किसी भी काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। और उन्हें किसी भी कार्य में शीघ्र ही सफलता मिल जाती है। गुरुवार के दिन अगर आप पांच कच्ची हल्दी भगवान शिव को चढ़ाएं, तो आपकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।

4. तुला राशि वाले लोगों की सबसे खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि को भी भगवान विष्णु की प्रिय राशि माना जाता है। तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं। माना जाता है कि इस राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु की कृपा होती है। जिससे वे जीवन में हर खुशी का आनंद लेते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से तुला राशि के लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन व्रत-पूजन से गुरु के दोष भी ठीक होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है।
परामर्श के लिए संपर्क करें मध्य भारत ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, भोजपाल 942 513 7664
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!