GWALIOR NEWS- कलेक्टर अघोषित धरने पर बैठे, कर्मचारियों को परेशान देखकर भड़के

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टी में शामिल किए गए कर्मचारियों को परेशान देखकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भड़क उठे। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं कलेक्टर वहीं पर बैठ गए। बोले जब तक पोलिंग पार्टी का एक-एक कर्मचारी रवाना नहीं हो जाएगा, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। 

दिनांक 25 जून 2022 को पंचायत चुनाव के लिए पहले राउंड की वोटिंग होना है। इसके लिए मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह डबरा के दौरे पर थे। यहां से हमेशा शिकायतें आती हैं। जब कलेक्टर अपनी प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचे तो देखा कि कर्मचारी परेशान हो रहे हैं और अधिकारियों को कोई फिक्र ही नहीं है। 

कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें सुबह से बुला लिया गया है लेकिन अब तक रवाना नहीं किया गया है। यह देखते ही कलेक्टर भड़क उठे। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। चुनाव व्यवस्था का मामला है, किसी को तत्काल सस्पेंड नहीं कर सकते। इसलिए कलेक्टर डबरा में ही धरने पर बैठ गए। बोले जब तक सभी पोलिंग पार्टी रवाना नहीं हो जाएंगी, मैं यहां से वापस नहीं जाऊंगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!