UGC NEWS- भारत में रहकर विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं

0
नई दिल्ली।
भारतीय छात्रों को विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई और डिग्री प्राप्त करने के लिए अब विदेश जाने की जरूरत नहीं रहेगी। UGC ने ऐलान किया है कि वह ऐसे नियम बनाने जा रहा है, जिसकी मदद से भारतीय छात्र, भारत में रहकर विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने प्रशिक्षण, संयुक्त और दोहरी डिग्री के शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने के लिए भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग के नियम बनाने का निर्णय लिया है। यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने इसकी घोषणा की।
    
उन्होंने कहा कि यह विनियमन (Regulation) तीन अलग-अलग कार्यक्रमों प्रशिक्षण, संयुक्त और दोहरी डिग्री से संबंधित है। भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच इस तरह की प्रशिक्षण व्यवस्था भारतीय छात्रों को एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगी। 

संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान डिग्री प्रदान करेंगे। दोहरी डिग्री कार्यक्रम के लिए भारतीय और विदेशी शैक्षणिक संस्थान दोनों डिग्री प्रदान कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!