मध्य प्रदेश मौसम- 7 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी- MP weather forecast

भोपाल।
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 7 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किसानों, यात्रियों एवं आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सावधान रहें। मौसम का यह परिवर्तन आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। 

Barwani, alirajpur, jhabua, ratlam, neemuch, mandsaur, gwalior

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर एवं ग्वालियर जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली के चमकने और वज्रपात होने की संभावना है। इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल सकती है। हल्की वर्षा हो सकती है आंधी के कारण कच्चे मकानों एवं अस्थाई व्यवस्थाओं को नुकसान हो सकता है। 

Madhya Pradesh weather forecast today

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण इस सप्ताह के अंत तक पूरे मध्य प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। आसमान में बादल छाएंगे। तापमान कम होगा। तेज हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में आंधी आएगी। आंधी के साथ बारिश भी होगी। गर्मी के मौसम में आंधी के कारण नुकसान हो सकता है। वज्रपात की भी संभावना है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !