BHOPAL NEWS- लड़की की लाश सरकारी हॉस्पिटल के पब्लिक टॉयलेट में मिली, PM रिपोर्ट का इंतजार

Updesh Awasthee
भोपाल।
सरकारी अस्पतालों में भर्ती निर्धन लड़कियों और महिलाओं के साथ कई प्रकार के आपराधिक मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थानी भोपाल के सरकारी जिला चिकित्सालय जेपी हॉस्पिटल कैंपस में पब्लिक टॉयलेट में एक लड़की की लाश मिली है। बताया गया है कि यह लड़की पेट की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थी लेकिन उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। 

हबीबगंज पुलिस के अनुसार जेपी नगर ओल्ड भोपाल में रहने वाले श्री सूरत सिंह की 30 वर्षीय बेटी दीपिका सिंह शुक्रवार को अस्पताल में एडमिट हुई थी। उसके पेट में कोई गठान थी। शायद उसका ऑपरेशन होना था। शनिवार की सुबह जब वह जेपी हॉस्पिटल कैंपस में बने पब्लिक टॉयलेट में नहाने के लिए गई, तो वापस नहीं आई। टॉयलेट के अंदर उस की डेड बॉडी मिली। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है लेकिन किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जरूरत होगी।

जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.राकेश श्रीवास्तव का बयान, हॉस्पिटल मैनेजमेंट को संदेह के दायरे में लाता है। डॉक्टर श्रीवास्तव का कहना है कि यह महिला शुक्रवार को एडमिट हुई थी। सुबह करीब आठ बजे वह अपने जीजा के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स में नहाने गई थी। उसे पेट में सख्त गठान थी उसका प्रायवेट हॉस्पिटल में भी सस्पेक्टेड कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था। 

सवाल जिनके जवाब चाहिए 
अस्पताल अधीक्षक ने इस बात पर जोर क्यों कहा कि वह अपने जीजा के साथ नहाने गई थी। क्या उनके पास कोई इंफॉर्मेशन है या फिर वह मामले को किसी दूसरी दिशा में डाइवर्ट करना चाहते हैं। 

यहां दो अलग-अलग बातें हैं:- 
लड़की को वार्ड से पब्लिक टॉयलेट तक उसकी जीजाजी लेकर गए थे, या फिर वह अपने जीजा के साथ नहाने गई थी। अस्पताल अधीक्षक दोनों बातों का आशय ठीक प्रकार से जानते होंगे। वैसे भी यह पुलिस डिपार्टमेंट की कार्रवाई में इन्वेस्टिगेशन का बिंदु है, अस्पताल अधीक्षक को इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि उसे वार्ड से पब्लिक टॉयलेट तक कौन लेकर गया। सबसे बड़ी बात यह है कि क्या अस्पताल अधीक्षक इस बात का रिकॉर्ड रखते हैं कि किस कौन सी लड़की किसके साथ नहाने गई थी। 

अस्पताल अधीक्षक ने यह भी बताया कि उसका प्राइवेट हॉस्पिटल में सस्पेक्टेड कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था। क्या डॉक्टर श्रीवास्तव यह कहना चाहते हैं कि वह तो वैसे भी मरने वाली थी। उसकी मौत को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!