महिला बाल विकास विभाग- कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, कई कार्यक्रम स्थगित - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ हड़ताल पर चले गए हैं। इसके कारण डिपार्टमेंट का कामकाज ठप हो गया। शासन द्वारा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया था। हड़ताल के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि मांग पूरी होने तक काम बंद हड़ताल जारी रहेगी। 

MP karmchari news- परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की हड़ताल शुरू

संयुक्त मोर्चा आईसीडीएस परियोजना अधिकारी संघ एवं पर्यवेक्षक संघ मध्यप्रदेश संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की लंबित मांगे पूरी नहीं होने पर 21 मार्च से काम बंद हड़ताल पर जाते हुए मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्तमान में परियोजना अधिकारियों को 3600 ग्रेड पे के अनुसार वेतन मिल रहा है, जो कि कम है। वेतन ग्रेड पे बढ़ाकर 4800 किया जाना चाहिए। इसके अलावा कई पद हैं जिन पर परियोजना अधिकारियों को पदोन्नात कर नीचे के पद पर नई भर्ती की जाए। 

MP employees news- मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान

वर्ष 2014 के बाद से सभी सीडीपीओ की परीक्षा अवधि समाप्त की जाए, पर्यवेक्षक का ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 3600 किया जाए। परियोजना अधिकारियों को सामान्य प्रशासन, पुलिस, वित्त विभाग की तरह चार स्तरीय (टाइम स्केल) दिया जाए। पर्यवेक्षकों का नियमित प्रमोशन कर परियोजना अधिकारी के रिक्त पद भरे जाएं। पर्यवेक्षक को पूरे सेवाकाल में तीन प्रमोशन दिए जाएं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!