BHOPAL NEWS- बीटेक स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला, बिहार से पढ़ने आया था

भोपाल।
चंपारण बिहार से बीटेक की पढ़ाई करने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आया स्टूडेंट सौरव सिंह उम्र 22 साल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। उसकी मृत्यु हो गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बागसेवनिया थाना पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

बुआ के लड़के के साथ भोपाल में रहता था सौरभ सिंह

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: चंपारण (बिहार) के रहने वाले सौरभ सिंह (22) के पिता का निधन हो चुका है। वह वैष्णव अपार्टमेंट में किराए के मकान में अपनी बुआ के लड़के किसन कुमार के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। सौरभ सिंह एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। गुरुवार को दोपहर में सौरभ और किसन अपने-अपने कमरे में थे। सौरभ के कमरे का दरवाजा बंद रहने के कारण शाम करीब पौने चार बजे किसन ने उसे दो-तीन बार फोन लगाया। 

फोन रिसीव नहीं होने पर किसन ने खिड़की से झांककर देखा तो सौरभ फांसी पर लटका हुआ था। किसन के घटना की जानकारी पहले अपने मकान मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना सौरभ की मां को दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि सौरभ ने इस तरह का कदम क्यों उठाया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal News today पर क्लिक करें
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !