MP NEWS- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा

जबलपुर
। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों के अधिकारों को सरकार हड़प रही है। अधिकारियों कर्मचारियों का जुलाई 2019 से 27 माह का महगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। समूह बीमा योजना में अंशदान नहीं बढ़ाया गया, 15 वर्षों से आवास भत्ता  नहीं बढ़ाया गया है, जुलाई 2020 की वेतन वृद्धि जो 2021 में दी गई है 12 माह की अवधी का एरियर्स नहीं दिया गया है। 

रमेश चंदशर्मा आयोग की अनुसंशा के अनुसार लिपिकों की वेतन विसंगति में सुधार नहीं किया जा रहा है, कर्मचारियों और अधिकारियों को पदान्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बिना पदोन्नति के हजारों अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो चुके है। सरकार करीबन लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों को चूस रही है।

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम का माँगपत्र कलेक्टर जबलपुर कार्यालय के माध्यम से  अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय के नेतृत्व में 8 अक्टूबर शुक्रवार को दिया गया।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ (मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस) के विश्वदीप पटैरिया,(अजाक्स ) योगेश चौधरी,(आई टी आई तकनीकी कर्म.संघ) प्रशांत सोधिया, (म प्र राज्य कर्मचारी संघ )नरेस शुक्ला, (मध्यप्रदेश कर्मचारी कॉंग्रेस ) संतोष मिश्रा,( म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ)अरवेंद्र राजपूत,आलोक अग्निहोत्री (म. प्र.स्वास्थ कर्मचारी संघ ) संजय गुजराल, (लिपिक कर्मचारी संघ) मुकेष चतुवेर्दी, (लघुवेतन कर्म.संघ )रविदहायत,अजय दुबे(म. प्र.डिप्लोमा ई एसोसिएशन )देव दोनेरिया (सपाकस )प्रदीप पटैल (मध्यप्रदेश कृषि कर्मचारी संघ) एस के बांदिल (मध्यप्रदेश समयपाल महासंघ) मुकेश मरकाम,( मध्यप्रदेश वाहन चालक तकनीकी संघ) संतोष गौतम,राजू मस्के, धनेश शुक्ला, मनोज तिवारी, भारत पटैल, नरेन्द्र दुबे,संतोष तिवारी, कपिल दुबे ,सतीश देशमुख ने समस्याओं के निराकरण करने की मांग की है। 

09 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP सरकारी नौकरी- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की भर्ती हेतु सूचना
UPSC PRE EXAM के लिए भोपाल कमिश्नर के निर्देश
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती NEWS- DPI में चयनित उम्मीदवारों का हंगामा
MP NEWS - अधिकारी कर्मचारियों की विभागीय जांच के लिए ऑनलाइन पोर्टल
RBI ने मोबाइल से मनी ट्रांसफर की लिमिट बढ़ाई
IBPS Clerk online application- बैंक क्लर्क भर्ती फिर से शुरू, पढ़िए पूरी जानकारी
INDORE NEWS- 6 लाख लोगों को कोरोना तीसरी लहर का खतरा
मध्यप्रदेश में आरक्षित कर्मचारियों की संख्या सामान्य से ज्यादा- कर्मचारियों की जातिगणना
MP SCHOOL HOLIDAY 2021- मध्यप्रदेश स्कूलों में सरकारी छुट्टी की लिस्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति आदेश, PDF DOWNLOAD करें

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiहजारों टन सोने से भरा उल्का पिंड पृथ्वी से कब टकराएगा
GK in Hindi100% होते ही स्मार्टफोन की चार्जिंग ऑटोमेटिक ऑफ क्यों नहीं होती
GK in Hindi30 मिनट के वीडियो से कितना कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होता है
GK in Hindiसमुद्र से 125 मीटर नीचे एक देश, जहां नालों में ज्वालामुखी का लावा बहता है
GK in Hindi- 3 प्रकार के विवाह, जिसमें लड़की को पत्नी का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है 
GK in Hindiएक ऐसा देश जहां 73 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });