GWALIOR NEWS- समाज को अलर्ट करने वाली महिला शिक्षक की लूट कहानी

0
ग्वालियर
। 6 दिन पहले 70 वर्षीय रिटायर्ड महिला शिक्षक को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर दिया है। दोनों लड़के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं। जब वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आते थे तब महिला शिक्षक को अकेला देखकर उन्होंने लूट की प्लानिंग की। इसके बाद उज्जैन चले गए। बाबा महाकाल के दर्शन किए और अपराध के लिए क्षमा मांगी। जैसे ही वापस लौट कर आए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जो कहानी बताई है वह समाज को अलर्ट करने वाली कहानी है। जो बताती है कि किस-किस से सावधान रहने की जरूरत है।

रिटायर्ड महिला शिक्षक से लूट की घटना का विवरण

जनकगंज स्थित न्यू शांति नगर निवासी 70 साल की प्रतिभा भटनागर रिटायर्ड शिक्षिका हैं। वह घर में अकेली रहती है। उनके साथ ही एक महिला और महिला की नाबालिग बेटी (16 साल) उनकी देखरेख के लिए रहती है। 6 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे नौकरानी महिला किसी काम से बाजार गई थी। घर पर लड़की थी जो दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में खाना खाने गई थी और बुजुर्ग प्रतिभा आराम करने के लिए बेड पर लेटी थी। इसी बीच दोनों आरोपी आए और दुपट्टे से उसका मुंह बंद कर मारपीट की। इसके बाद दो हजार रुपए के साथ ही हाथ में सोने के कड़े लूट ले गए।

वारदात के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को मुंह से आवाज निकालने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से दौड़ लगा दी। इसके बाद महिला घबराई सी वहीं बैठी रह गई। कुछ देर बाद जब खाना खाने के बाद उनकी देखभाल करने वाली लड़की लौटी तो घटना का पता लगा। 24 घंटे तो महिला ने मामले की शिकायत ही नहीं की। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची तो वृद्धा से पूछताछ की गई। घटना के बाद से ही महिला काफी घबराई हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू की। 

इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पहला सुराग मिला। दो लडक़े घर की तरफ जाते हुए दिखे। पुलिस ने छानबीन की तो एक जगह फुटेज में दोनों लडक़े ऑटो में बैठते दिखे। पुलिस की टीम ने 24 घंटे में ऑटो को ढूंढ़ निकाला। पता लगा कि ऑटो चालक ने दोनों लडक़ों को हजीरा चौराहा पर उतारा था। इसके बाद पुलिस ने हजीरा चौराहा से सीसीटीवी फुटेज का चेक करना शुरू किए तो हजीरा के प्रसाद नगर तक पहुंचे। यहां फुटेज में दिखने वाले लडक़ों की पहचान मोनू गोस्वामी, सन्नी पाल उर्फ शुभम उर्फ सन्नी शाक्य के रूप में हुई। 

उनके घर पता लगवाया तो जानकारी मिली कि वह उज्जैन गए हैं। इसके बाद पुलिस ने इंतजार किया। जैसे ही वह उज्जैन से घर लौटे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने तोते की तरह पूरी कहानी सुना दी।

जीवन की पहली लूट तो मांगी महाकाल से माफी

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने बताया कि महिला शिक्षक के यहां रहने वाली नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान हुई थी। फिर फोन पर बात होने लगी और लड़की से मिलने के लिए वह रिटायर्ड महिला शिक्षक के घर जाने लगे। आते-जाते समय कई बार देखा कि स्वर्ण आभूषण के साथ बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। इसलिए उसे लूटने की प्लानिंग बनाई। जिंदगी में पहली बार अपराध किया था इसलिए क्षमा मांगने के लिए बाबा महाकाल के दरबार में उज्जैन गए थे। 

14 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP TRIBAL- अतिथि विद्वानों की भर्ती हेतु जॉब नोटिफिकेशन
MP NEWS- ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त
MP CORONA NEWS- 18 जिलों में संक्रमण बढ़ा, भोपाल में सबसे ज्यादा
MP NEWS- कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल का नशे पर विवादित बयान
भारत में 100 नए सैनिक स्कूल खुलेंगे, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संबद्धता के लिए मंजूरी दी
GWALIOR NEWS- सिंधिया को बेशर्म के फूल देने वाले कांग्रेस नेता की पुरानी फाइल खुली, गिरफ्तार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने का लास्ट चांस
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 12 OCT 2021
BHOPAL JOBS- पॉलिटेक्निक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
MPPSC 19-20 RESULT और 2021 विज्ञापन के लिए प्रदर्शन
MPPEB PAT 2021 का विज्ञापन जारी, एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 अक्टूबर

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiबाघ की जीभ में कांटे क्यों होते हैं, इंसानों के प्रति व्यवहार कैसा है
GK in Hindiहवाई जहाज की स्पीड कितनी होती है, 1973 में क्यों घटाई गई थी
GK in Hindiअंडा तो बंद होता है फिर चूजे को ऑक्सीजन कहां से मिलती है, जिंदा कैसे रहता है
GK in Hindiहजारों टन सोने से भरा उल्का पिंड पृथ्वी से कब टकराएगा
GK in Hindi- 3 प्रकार के विवाह, जिसमें लड़की को पत्नी का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!