BHOPAL JOBS- जीएसपी सिटी केंपस में प्लेसमेंट वीक

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैंपस, गोविंदपुरा में 21 से 25 अक्टूबर तक प्लेसमेंट सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कैंपस में पांच बड़ी कंपनियां रिक्रूटमेंट कर रही है। कैंडीडेट्स अपने डॉक्यूमेंट लेकर डायरेक्ट एंट्री कर सकते हैं।

इसमें पाँच कंपनियाँ जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जयपुर, एवटेक प्रा.लि. पीथमपुरा, बाणगेरा प्रा.लि. मंडीदीप, एडरॉइट प्रा.लि. इंदौर तथा जेबीएम प्रा.लि. नोएडा/गुजरात शामिल हैं। सप्ताह के प्रथम दिन जेसीबी इंडिया लिमिटेड जयपुर के प्लेसमेंट ड्राइव में 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। 

प्लेसमेंट ड्राइव में ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैंपस में संचालित एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग के द्वितीय बैच के आईटीआई के टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट एवं मैकानिक, मशीन टूल मेंटेनेंस अथवा मेकानिकल/इंडस्ट्रियल/प्रोडेक्शन में डिग्री/डिप्लोमा के प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!