एक गांव जहां कोबरा सांप और इंसान साथ-साथ रहते हैं, अच्छे पडोसियों की तरह - GK in Hindi

इंसान कई प्रकार के पशु पक्षियों का पालन पोषण करता है। ऐसे पशु-पक्षी जो स्वाभाविक तौर पर इंसानों के साथ रहना पसंद करते हैं, उन्हें पालतू पशु-पक्षी कहा जाता है। सांप एकमात्र ऐसा जीव है, जिसके साथ इंसान रहना पसंद नहीं करते। यदि सांप कोबरा प्रजाति का हो तो किसी का भी बीपी हाई हो सकता है। परंतु भारत में एक ऐसा गांव भी है जहां इंसान और कोबरा प्रजाति के सांप साथ-साथ रहते हैं। 

कोबरा सांपों का गांव, इंसानों को रहने की जगह दी 

कहा जाता है कि यह गांव कोबरा प्रजाति के सांपों का गढ़ है। उन्होंने इंसानों को रहने के लिए जगह दी है। यहां लोग अपना काम करते रहते हैं और कोबरा सांप अपने रास्ते आते-जाते रहते हैं। वह बच्चों के साथ खेलते हैं। स्कूल जाते हैं। दीपावली आदि त्योहारों में शामिल होते हैं। सब कुछ इस तरह से चलता रहता है मानो मनुष्य और सांपों को कोई फर्क नहीं पड़ता। बताते हैं कि इस गांव के इतिहास में आज तक किसी भी इंसान को सांप ने नहीं डसा है। यानी दोनों (मनुष्य और सांप) के बीच आज तक कोई विवाद नहीं हुआ है।

शेतफल गांव का इतिहास

शेत्फाल, शेतफळ या फिर शेतफल, इस गांव को कई नामों से जाना जाता है। हिंदी भाषी राज्यो में इस गांव का नाम सेतपाल बताया जाता है। यह भारत के महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर जिले के मोहोल तालुका का एक गाँव है। यह गांव कब अस्तित्व में आया और कोबरा प्रजाति के सांप के साथ इस गांव का क्या रिश्ता है, इन सवालों के जवाब में कोई प्रमाणित कहानी नहीं मिलती। 2011 की जनगणना के समय इस गांव का क्षेत्रफल 4200 एकड़ था। गांव में कुल 500 सत्रह घर थे। गांव की आबादी 2374 (1262 पुरुष, 1112 महिलाएं, 259 बच्चे 6 वर्ष से कम उम्र के) थी।

How to Reach Shetphal By Rail

मोडनिम्ब और अष्टि रेलवे स्टेशन शेतफल गांव से सबसे करीब है। इसके अलावा सोलापुर जंक्शन से करीब है। स्टेशन से आप कैब या बस से सांपों के गांव तक पहुंच सकते हैं।

How to Reach Shetphal By Road

सोलापुर, पंढरपुर, मंगलवेधे, कुरूदवाडी, बर्शी से आपको शेतफल के लिए आसानी से महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसें मिल जाएंगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !