भारत का सबसे पहला गांव कौन सा है, जहां मनुष्य, बंदर से इंसान बना - GK in Hindi

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लगभग 100000 वर्ष पहले पृथ्वी पर बंदर जैसी दिखाई देने वाली इंसान प्रजाति विकसित हुई। पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव जंतुओं में केवल इंसान ऐसे हैं जिन्होंने सुरक्षित रहने के लिए और निरंतर विकास करने के लिए कई प्रकार के परिवर्तन किए। सभी जानते हैं हजारों साल पहले इंसान भी जानवरों की तरह जंगल में रहते थे। बाद में उसने समूह में रहना शुरू किया और फिर बस्तियां बनाई गई। क्या आप जानते हैं भारत की पहली बस्ती यानी पहला गांव कौन सा था। 

दावा किया जाता है कि भारत का सबसे पहला गांव पत्तरई पेरमबुदूर है, जोकि दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य में चेन्नई शहर से 55 किलोमीटर दूर स्थित है। इंसानों ने पहली बार यहां अपने लिए घर बनाए (इससे पहले गुफाओं में रहते थे)। पुरातत्व विभाग के एक सर्वेक्षण में प्रमाणित किया गया है कि लगभग 30000 वर्षों से इस गांव में इंसानी बस्ती बसी हुई है जबकि दुनिया के कई इलाके, कई राज्य, कई विकसित सभ्यताएं प्राकृतिक आपदाओं का शिकार होकर नष्ट हो गई। 

पुरातत्वविदों का कहना है की “हालही में हुई खुदाई से, कुछ ऐसी कलाकृतियां बरामद हुई हैं जो 30 हज़ार साल पुरानी हैं। 2015 में भी खुदाई का कार्य हुआ था, उस समय इस स्थान से पाषाण युग और उत्तर पाषाण युग (30,000 BC-10,000 BC) तथा लौह युग के लोहे के सामान एवं पत्थर के सामान मिले थे। यानी यह गांव पृथ्वी का एक ऐसा हिस्सा है जहां पर आपदाओं के कारण संपत्ति नष्ट हुई परंतु इंसानों ने फिर से घर बनाए और गांव बसा लिया।

पत्तरई पेरमबुदूर में 30 हज़ार सालों से लोग रह रहे हैं

एएसआई के पूर्व अधीक्षक पुरातत्वविद डॉ टी सत्यमूर्ति राज्य के पुरातत्विदों की बात से सहमत होकर कहते हैं की “पत्तरई पेरमबुदूर में 30 हज़ार सालों से लोग रह रहे हैं इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बात के प्रमाण भी मिले हैं कि लगभग 75000 साल पहले यहां गुडियम गुफाओं में इंसान रहा करते थे। यानी मानव ने पृथ्वी के क्षेत्र पर तमाम प्राकृतिक आपदाओं के आने के बावजूद नियमित रूप से निवास किया है। यही कारण है कि इसे दुनिया का सबसे प्राचीन गांव भी कहा जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !