चंद्रमा हमेशा एक आकार में क्यों नहीं दिखता, जैसे सूर्य दिखता है - GK IN HINDI

General knowledge question answer for school students

हम पृथ्वी के किसी भी भाग पर खड़े हो यदि सूर्य को देखेंगे तो उसका आकार पूरे वर्ष पर एक जैसा दिखाई देगा परंतु यदि हम चंद्रमा को देखते हैं तो हर रात उसका आकार बदल जाता है। एक रात ऐसी आती है जब चंद्रमा बिल्कुल दिखाई नहीं देता और सिर्फ एक रात ऐसी होती है जब चंद्रमा का पूरा आकार दिखाई देता है। श्री रामनिवास प्रजापति द्वारा पूछा गया सवाल यह है कि सूर्य की तरह चंद्रमा हमेशा एक आकार में क्यों नहीं दिखाई देता।

चंद्रमा पर खड़े होकर देखेंगे तो क्या पृथ्वी का आकार बदलेगा

इस प्रश्न का उत्तर भारतीय संस्कृति में उपयोग किए जाने वाले पंचांग में छुपा है लेकिन सबसे पहले सरल शब्दों में समझाते हैं कि ऐसा क्यों होता है। सूर्य का आकार कभी नहीं बदलता लेकिन चंद्रमा का आकार हर रात बदल जाता है क्योंकि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कर रही होती है चंद्रमा की नहीं और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। यदि आप चंद्रमा पर खड़े होकर देखेंगे तो पृथ्वी का आकार कभी नहीं बदलेगा।

चंद्रमा का आकार प्रकाश के परावर्तन के कारण बदलता है 

अब साइंस की किताब से उत्तर निकालते हैं। चंद्रमा का आकार नहीं बदलता बल्कि केवल उसका दृश्य बदलता है। ऐसा प्रकाश के परावर्तन के कारण होता है। चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता। सूर्य का प्रकाश चंद्रमा से परावर्तित होकर पृथ्वी तक आता है इसलिए हमें चंद्रमा के दर्शन हो पाते हैं। क्योंकि चंद्रमा नियमित रूप से पृथ्वी की परिक्रमा करता है इसलिए प्रकाश का परावर्तन बदलता रहता है।

पंचांग में इसीलिए अमावस्या और पूर्णिमा होते हैं 

ब्रह्मांड के जिन रहस्यों को समझने में वैज्ञानिकों ने सैकड़ों साल लगा दिए उनके बारे में भारतीय धर्म ग्रंथों एवं शास्त्रों में हजारों साल पहले उल्लेख किया जा चुका है। पंचांग एक ऐसा ही उपकरण है जो ब्रह्मांड की गतिविधियों की जानकारी देता है। इसमें कैलेंडर जैसा महीना नहीं होता बल्कि प्रत्येक मास में 2 पक्ष होते हैं, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। कृष्ण पक्ष के अंतिम दिवस को अमावस्या कहते हैं और शुक्ल पक्ष के अंतिम दिवस को पूर्णिमा। इसके कारण प्रत्येक बालक को पता होता है कि चंद्रमा की कलाएं क्या होती हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !