CORONA पीड़ित की पत्नी का गैंगरेप, बच्चों के सामने दुष्कर्म किया - MP NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र के सिद्धीपुरम में लॉकडाउन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया। आरोपियों ने बच्चों के सिर पर कट्‌टा अड़ा कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।  कुकृत्य 

महिला का पति काेरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। महिला बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। घटना बिजौली के सिद्धीपुरम गांव में शनिवार-रविवार दरमियानी रात 2 बजे की है। रविवार सुबह मामले में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं।

सिद्धीपुरम निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अचानक पति की हालत बिगड़ी, तो उसने पति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे छत के रास्ते दो बदमाश घर में दाखिल हुए। सो रही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इससे महिला की नींद खुली। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया।

एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर पास ही सो रहे दोनों बच्चों के ऊपर अड़ा दिया। धमकी दी कि विरोध किया या शोर मचाया तो वह बच्चों को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बार-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छत के रास्ते से भाग गए।

महिला ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, धमकी देने व कट्टा बच्चों पर अड़ाने से बच्चों की भी नींद खुल गई। आरोपियों ने बच्चों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी चेहरे पर साफी बांधे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि बदमाश दुष्कर्म करने ही घर में घुसे थे। आशंका यह भी है, वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हों, लेकिन महिला को देखकर नीयत खराब हो गई। SDOP बेहट रवि सोनेर के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

16 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!