BF ने विवाहित GF को मुक्का मार मुंह तोड़ दिया, रेप नहीं करने दे रही थी - BHOPAL NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले के कोलार क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका ही रिश्तेदार है। जब महिला ने मना किया तो आरोपित ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। जिससे उसके मुंह से खून निकाल आया। जिस पर महिला ने शोर मचाया तो आरोपित भाग गया। बाद में उसने अपने पति को पूरा घटनाक्रम बताया और थाने में आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। 

कोलार पुलिस के अनुसार 30 साल की महिला कजलीखेड़ा कोलार में रहती है। महिला की मुलाकत एक शादी समारोह में आरोपित नीरज जाटव से हुई थी। आरोपित ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था। जिससे महिला ने दे दिया था। बाद में आरोपित महिला को फोन करने लगा था, लेकिन महिला को आरोपित का बार-बार फोन करना पसंद नहीं था। वह उससे मना करती थी। धीरे - धीरे आरोपित ने उसे फोन करना बंद कर दिया। आरोपित महिला के घर अचानक पहुंच गया और उस समय महिला घर में अकेली थी। उसने महिला को अकेला पाकर दरवाजा बंद कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

जब महिला ने विरोध किया तो महिला को उसके बेटे को मारने की धमकी दी। जिसके बाद से वह महिला को अकेले में बुलाकर उसके साथ दो माह से गलत काम कर रह था। 11 अप्रैल को आरोपित उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे अपने साथ ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। रात में पति के आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इस पति ने महिला को साथ लेकर मंगलवार रात थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ महिला ने केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

14 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!