MP CORONA: हालात चिंताजनक, पॉजिटिविटी रेट खतरनाक स्तर पर UPDATE NEWS

भोपाल।
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर खतरनाक स्तर पर पहुंच दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज की रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 8% बताया गया है। यदि आने वाले 7 दिनों तक पॉजिटिविटी रेट यही रहा तो मध्यप्रदेश के अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मध्य प्रदेश के कई इलाकों में होलिका दहन एवं होली उत्सव पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिए हैं। सबसे खतरनाक स्थिति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की है लेकिन कई दूसरे जिलों में भी तेजी से महामारी फैलने की खबर आ रही है।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 27 MARCH 2021

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 27 मार्च 2021 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
26701 सैंपल की जांच की गई।
211 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
24559 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2142सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
10 मरीजों की मौत हो गई।
1175 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 286407
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 3947
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 269465
27 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 12995

MADHYA PRADESH COVID19 UPDATE NEWS 27 MARCH 2020 

- इंदौर में 619, भोपाल में 460 और जबलपुर में 159 नागरिक पॉजिटिव मिले हैं। 
- उज्जैन में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। 85 नागरिक पॉजिटिव मिले हैं। 
- रतलाम में 76, बैतूल में 56, विदिशा में 58, छिंदवाड़ा में 36, ग्वालियर में 67, खरगोन में 39, देवास और शहडोल में 25-25 और बुरहानपुर में 22 नागरिक पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी जिलों में कोरोनावायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। 
- जबलपुर में एक्टिव केस की संख्या आज 1000 से ज्यादा हो गई। जबकि इंदौर 3455 और भोपाल 2834 एक्टिव केस के साथ सबसे गंभीर स्थिति में बने हुए हैं। 
- ग्वालियर, खरगोन, सागर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, देवास, मंदसौर, दमोह, सीहोर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ और शाजापुर मध्यप्रदेश के ऐसे जिले हैं जहां कोरोनावायरस की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और एक्टिव केस की संख्या चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुकी है।

MP CORONA DISTRICT WISE STATUS LIST





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !