JABALPUR: तांत्रिक अनुष्ठान के बहाने महिला से शमशान घाट में रेप - MP NEWS

NEWS ROOM
जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तांत्रिक ने 33 वर्षीय महिला से शमशान घाट में रेप किया। महिला पर चुड़ैल का साया बोलकर तांत्रिक उसे झाड़ फूंक के बहाने ले गया था। उसे परिवार वालों को ये कहकर डरा दिया था कि अनुष्ठान के समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद रहा, तो उसकी जान को खतरा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने घर पहुंच कर आपबीती बताई। इसके बाद बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बरेला क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय पीड़ित कुछ समय से बीमार रहती है। परिवार वालों को लगता है, उस पर किसी चुड़ैल का साया है। वे इलाज डॉक्टर से कराने की बजाय उसकी झाड़-फूंक करा रहे थे। मंडला के बीजाडांडी क्षेत्र के जमुनिया निवासी पंडा विजय यादव भी झाड़-फूंक करता है। क्षेत्र में वह चर्चित भी है। 13 मार्च को परिवार वाले महिला को उसके पास लेकर पहुंचे। वह झांड़-फूंक करने लगा। महिला को देखकर उसकी नीयत डोल गई। बोला, विशेष अनुष्ठान करना पड़ेगा।

14 मार्च की रात करीब 10:30 बजे तांत्रिक विजय यादव ड्राइवर लट्‌टू के साथ महिला के घर पहुंचा। बोला- रात का विशेष अनुष्ठान करना है। परिवार वालों को बोला कि ये तांत्रिक क्रिया है। अकेले में करना पड़ेगा। यदि कोई और वहां मौजूद रहा, तो उसकी जान भी जा सकती है। परिवार के लोग तांत्रिक विजय यादव की बातों में आ गए। पीड़ित को उसके साथ भेज दिया। शमशान घाट ले जाकर तांत्रिक ने ड्राइवर को दूर भेज दिया। फिर महिला से रेप किया। बोला कि अब ये चुड़ैल कभी परेशान नहीं करेगी। इसके बाद महिला को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।

तांत्रिक के जाने के बाद परिवार के लोगाें ने महिला से पूछा कि चुड़ैल को भगाने के लिए उसने क्या किया। तब महिला ने आपबीती बताई। वे सोमवार को महिला को लेकर बरेला थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!