INDORE में बेटे के बर्थडे पर दंपति ने जहर पिया, दोनों की हालत गंभीर - MP NEWS

इंदौर।
रुस्तम का बगीचा इलाके में एक दंपति ने अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर जहर पी लिया। दोनों अपने बेटे से नाराज नहीं थे बल्कि एक दूसरे से नाराज थे। पति बर्थडे पार्टी में थोड़ी देरी से आया था इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और विवाद शुरू हो गया। पहले पत्नी ने जहर पिया और फिर बचा हुआ जहर पति ने पी लिया।

MIG पुलिस के अनुसार रुस्तम का बगीचा निवासी 30 वर्षीय विकास और उसकी पत्नी रोशनी को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां दोनों की हालत देखकर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि बेटे के जन्मदिन पर राेशनी ने घर पर छोटा सा कार्यक्रम रखा था। क्योंकि विकास टेलरिंग का काम करता है, इसलिए उसे काम से आने में थोड़ी देरी हो गई।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। यह देख गुस्साए पति ने भी पत्नी की तरह ही उसी कीटनाशक को पीकर जान देने की कोशिश की। विवाद होता देख परिजन दौड़कर आए तो दोनों को हालत बिगड़ रही थी। इस पर उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दंपती की हालत गंभीर है, सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

देरी से आने के कारण हुआ विवाद

बहन मनीषा ने बताया कि भतीजे का जन्मदिन था। इसलिए भैय्या-भाभी सामान लेने जाने वाले थे। भैय्या काम से लेट आए, इस कारण वे भाभी को सामान दिलाने नहीं लेकर जा पाए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जरा सी बात के पीछे उन्होंने विवाद किया था। बाकी यदि कोई अन्य कारण होगा तो वह मुझे पता नहीं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !