BHOPAL: नाबालिग लड़की को पड़ोसी ने पीटा, रेप नहीं करने दे रही थी - MP NEWS

भोपाल।
मप्र की राजधानी भोपाल में 16 साल की नाबालिग लड़की से पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने घर में घुस कर छेड़छाड़ कर दी। दो दिन तक तो लड़की चुप रही, लेकिन फिर आरोपी की हरकतें बढ़ने लगीं। विरोध करने पर नाबालिग लड़के ने लड़की को डराना धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने निशातपुरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत 7 से अधिक धाराओं में FIR करवाई।    
 
निशातपुरा TI महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह घर पर ही रहती है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला लड़का उसे परेशान करता है। कुछ दिनों से पीछा करना और रास्ता रोककर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी, तभी अचानक वह घर में घुस आया। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह मारपीट और गाली-गलौज करते हुए भाग गया। पहले तो वह चुप रही, लेकिन वह लगातार परेशान करने लगा। इसी से तंग होकर उसने घर पर सभी को इसके बारे में बता दिया। उनके कहने पर ही वह रिपोर्ट करने आई है।

TI चौहान ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने छेड़छाड़ करने की बात कबूली है। छात्रा की काउंसलिंग करवाई जा रही है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति को ठीक किया जा सके। आरोपी के कारण वह दो दिन से अपने घर से नहीं निकली थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !