Accept और Except में क्या अंतर है जबकि दोनों का उच्चारण एक जैसा है - learn english through hindi

Bhopal Samachar
English language में ऐसे बहुत से words होते हैं जिनका उच्चारण (प्रनंसीएशन) लगभग एक समान होता है या उनके उच्चारण में थोड़ा सा ही अंतर होता है, परंतु उनकी स्पेलिंग और उनका मीनिंग एकदम अलग होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे शब्दों को क्या कहते हैं और उनका उपयोग कैसे होता है। 

ऐसे  words जिनका उच्चारण समान हो लेकिन अर्थ अलग हो होमोफोंस (Homophones) कहलाते हैं। यहां  Homo (होमो) का अर्थ है-एक जैसा (same)   और Phones (फोंस) का  अर्थ  है - ध्वनि (sound)। इसी कारण होमोफोंस का अर्थ है ऐसे शब्द जो बोलने में एक जैसे होते हैं परंतु उनका अर्थ और स्पेलिंग (वर्तनी) अलग अलग होती है। 

चूँकि यह शब्द सुनने में एक जैसे ही लगते हैं इसलिए लिखते समय इनके उपयोग में  विशेष सावधानी रखना आवश्यक है। तो इसके लिए हमें सबसे पहले उनका सही अर्थ मालूम होना चाहिए।
इन शब्दों के उदाहरण हैं जैसे - 
Accept - स्वीकार करना, Except - के सिवाय
Advice - सलाह, Advise - सलाह देना
Private - निजी, privet - एक तरह की सदाबहार झाड़ी
Write - लिखना, Right - सही 

इन शब्दों का गलत उपयोग कई बार हमें awkward situations में डाल देता है। इसलिए इन शब्दों का उपयोग करते समय एक बार डिक्शनरी जरूर कंसल्ट करें या ऐसे किसी सेंटेंस को याद करें जहां यह दोनों वर्ड्स एक साथ आते  हों।
 जैसे - I write with my right hand. 
  यहां write का अर्थ है लिखना
और  right का अर्थ है दाँया |
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!