MPPSC Quiz करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित आज के सवाल - Current affairs and general knowledge

इंदौर।
जनसंपर्क कार्यालय द्वारा नियुक्त किए गए विशेषज्ञों के पैनल ने आज करंट अफेयर एवं जनरल नॉलेज से संबंधित 2 सवाल एवं उनके उत्तर दिए। यह अभियान मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए चलाया जा रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह सवाल जवाब उपयोगी है। 

MPPSC Quiz करंट अफेयर्स से सम्बंधित आज का सवाल 

प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की किस मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दी है। 
विकल्प: A- आकाश B- नाग C- पृथ्वी D- अमोघा 
उत्तर: A- आकाश (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मित्र देशों को आकाश मिसाइल प्रणाली की बिक्री को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए त्वरित मंजूरी के लिए एक उच्च शक्ति वाला पैनल भी स्थापित किया गया है। भारत सरकार ने 2024 तक 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है।)

MPPSC Quiz के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित आज का सवाल 

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन केंद्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष हैं? 
विकल्प: A- केंद्रीय गृहमंत्री B- केंद्रीय शिक्षा मंत्री C- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री D- प्रधानमंत्री 
उत्तर: D- प्रधानमंत्री (केंद्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री होते हैं। इस समिति का पुनर्गठन 2017 में हुआ था।)

यह भी पढ़ सकते हैं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!