कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का इंदौर दौरा कार्यक्रम - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कल 21 फरवरी , रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

सलूजा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी सुबह 11:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

जहाँ से वे रेसकोर्स रोड स्थित बॉस्केटबॉल कामप्लेक्स में कांग्रेस के इंदौर संभाग के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन के पश्चात दोपहर 2:30 बजे वह इंदौर की रेसीडेंसी कोठी पर पहुंचेंगे।जहाँ वे इंदौर संभाग के कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

शाम 5:30 बजे रविंद्र नाट्य ग्रह में “भारतीय पत्रकारिता महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6:30 बजे वहां से निकल कर अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर पटेल जी व विधायक संजय शुक्ला के पिता श्री विष्णुप्रसाद शुक्ला जी की तबियत देखने जायेंगे। तत्पश्चात शाम 7:15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!