मप्र मंत्रालय कर्मचारी संघ में चुनावी हलचल शुरू - MP EMPLOYEE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मप्र मंत्रालय कर्मचारी संघ में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष सुधीर नायक का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इसके बाद 3 महीने के अंदर मतदान के माध्यम से नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस अवधि में सुधीर नायक कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर संगठन का काम देखते रहेंगे। 

मंत्रालय में कर्मचारी संघ के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा कार्यकारिणी ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। यह संघ मंत्रालय के 2,000 से अधिक कर्मचारियों की राजनीति करता आया है। अभी मंत्रालय कर्मचारी संघ के 1600 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। इस संख्या को बढ़ाने के लिए मौजूदा अध्यक्ष सुधीर नायक व अन्‍य पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। 

कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार से सदस्यता अभियान शुरू किया है। सभी की सदस्यता का नवीनीकरण कर रहे हैं। मंत्रालय सेवा में शामिल होने वाले नए कर्मचारियों को भी जोड़ा जा रहा है, ताकि सदस्यों की संख्या अधिक से अधिक हो।

नेताजी सुभाषचंद बोस और सरदार वल्लभ भाई पटेल गुट में होगी टक्कर

मंत्रालय कर्मचारी संघ के चुनाव में दो प्रमुख गुट सक्रिय रूप से चुनाव मैदान में रहते हैं। इनमें नेताजी सुभाषचंद्र बोस और सरदार वल्लभ भाई पटेल गुट शामिल है। ये दोनों चुनाव में अपने-अपने उम्‍मीदवार उतारते है। मौजूदा दौर में सरदार वल्लभ भाई पटेल गुट संघ को चला रहा है। इस पैनल के सुधीर नायक अभी अध्यक्ष और राजकुमार पटेल कार्यकारी अध्यक्ष हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पैनल के मुखिया सुभाष वर्मा हैं। वे मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ के अध्यक्ष भी है। पिछले चुनाव में उन्होंने मजबूती से अपने लोगों को चुनाव लड़ाया था।

मंत्रालय कर्मचारी संघ के चुनाव में तीसरा गुट मंत्रालय पैनल था। इसके मुखिया राजेंद्र पारासर थे, जो कि सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी जगह पैनल में अब तक कोई खुलकर सामने नहीं आया है। यह भी संभावना कम है कि यह पैनल हर बार की तरफ इस बार संघ का चुनाव लड़ेगा या नहीं।

संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसे देखते हुए सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। नए कर्मचारियों को सदस्य बना रहे हैं। -राजकुमार पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्रालय कर्मचारी संघ

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!