INDORE: फिल्मी स्टाइल में गैंगवार, एक दर्जन लोगों ने युवक पर तलवार से हमला किया - MP NEWS

इंदौर। 
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हथियार चल गए। रात में फिल्मी स्टाइल में कुछ लोग तलवार लेकर एक युवक के पीछे दौड़े और उस पर हमला किया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार समाजवाद नगर निवासी पारस धानक (30) की शिकायत पर पारस पिता भोलाराम, ज्ञानी पिता रोशनलाल, सोनू पिता रज्जू धानक और सागर पिता कालू धानक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घायल पारस भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह रात में अपनी बहन के घर किसी काम से गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला करने की कोशिश की। 

वह जान बचाकर भागा तो उसके पीछे करीब एक दर्जन लोग धारदार हथियार लेकर दौड़े। इसके बाद इन लोगों ने उस पर हमला किया। हमले में उसके हाथ-पैर, पीठ में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पता चला है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव चल रहा था। इसे लेकर ही हमला किया गया है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुछ लोग हाथ में तलवार लेकर युवक के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं। में 

पुलिस ने फरियादी पारस पिता परदेसी धानक निवासी समाजवाद नगर इंदौर की रिपोर्ट पर पारस पिता भोलाराम धानक निवासी सेठी नगर इंदौर, सागर पिता कालू धनक निवासी सेठी नगर, सोनू पिता रज्जू धानक निवासी सेठी नगर, ज्ञानी धनक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से तीनों मुख्य आरोपियों पारस धनक, सोनू धानक और सागर धनक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पारस क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है। यह 3 वर्ष के लिए बाउंड ओवर पर है। इसके अलावा सागर भी लिस्टेड गुंडा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !