स्नूकर की शुरुआत कहां और कैसे हुई, नाम का अर्थ क्या है - GK IN HINDI

0
जनवरी 2021 में प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति खेल में अमिताभ बच्चन ने ग्वालियर की प्रोफेसर किरण वाजपेई से पूछा था कि मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में किस खेल का इन्वेंशन हुआ। आज हम आपको स्नूकर खेल के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह खेल कब शुरू हुआ, कैसे शुरू हुआ, स्नूकर नाम का अर्थ क्या होता है, इसकी टेबल का साइज कितना है इत्यादि सभी सवालों के जवाब:-

बिलियर्ड्स और स्नूकर के बीच रिश्ता क्या है 

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में जिसे ले आखरी को आज कैंट और सदर कहा जाता है अंग्रेजों के शासन काल में यही पर यंग मैन क्रिश्चयन एसोसिएशन सोसाइटी बसी हुई थी। इस इलाके में अंग्रेज सेना के बड़े अफसर रहा करते थे। बिलियर्ड्स खेलने के लिए उन्होंने एक क्लब बनाया था जिसे आजकल नर्मदा क्लब के नाम से जाना जाता है। यहीं पर कुछ विलियर्स के खिलाड़ियों ने एक नए गेम का इंवेंशन किया। उन्होंने विलियर्स के खेल और नियमों में थोड़ा सा परिवर्तन किया और दोनों खेल की बॉल के रंग और संख्या भी बदल दी।

नए खेल का नाम स्नूकर कैसे पड़ा

स्नूकर शब्द की शुरूआत भी अंग्रेज अफसरों ने ही की थी। कहा जाता है कि जब डेवनशायर रेजिमेंट के कर्नल सर नेविल चैम्बर्लन स्नूकर खेल रहे थे। तभी उनके प्रतिद्वंदी ने एक गेंद को निशाना बनाया लेकिन वह गेंद को पॉकेट में नहीं डाल पाया। जिसके बाद कर्नल चैम्बर्लन ने उसे स्नूकर कहकर बुलाया। इस शब्द से उनका अर्थ था अनुभवहीन खिलाड़ी। इस तरह स्नूकर शब्द की शुरूआत हुई और यह खेल बिलियर्डस खेल से जुड़ गया। बाद में समय-समय पर स्नूकर खेल में और भी कई बदलाव होते रहे। अंग्रेज जबलपुर के नर्मदा क्लब में इस खेल को खेलते थे। जहां आज भी स्नूकर से जुड़ी हुई यादें मौजूद हैं।

स्नूकर की टेबल का साइज कितना होता है

स्नूकर खेल एक स्टिक की सहायता से खेला जाता है। इस खेल में एक एक बड़े टेबल का इस्तेमाल किया जाता है, जो 12 फीट × 6 फीट (3.7 मी॰ × 1.8 मीटर) के आकार का होता है, इस टेबल पर हरे रंग का मेट चढ़ा होता है। टेबल के चारों कोनों पर चार बड़े होल (पॉट) बने होते हैं। इस खेल को खेलने के लिए एक स्टिक और रंगीन गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है।

बिलियर्ड्स और स्नूकर के बीच क्या अंतर है

बिलियर्ड्स में तीन अलग-अलग रंग की गेंदें और स्नूकर में अलग-अलग रंग की 22 गेंदें होती हैं। पहली नजर में बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे टेबल गेम्स देखने में तो एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन वास्तव में इन दोनों के बीच बहुत अंतर होता है। बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों ही खेल टेबल पर खेले जाते हैं, लेकिन इन दोनों ही गेम्स में गेंदों की संख्या और उनके रंगों के आधार में बड़ा फर्क होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!