मारिया को क्यों मारा: पुलिस बोली, हमने पता लगा लिया - INDORE NEWS

इंदौर।
 नया साल 2021 के पहले दिन 1 जनवरी को पुलिस थाने पहुंचे अभिषेक-डे ने बताया कि उसने उसकी गर्लफ्रेंड मारिया का गला दबा दिया है। पुलिस ने देखा तो पता चला मारिया की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल की मारिया, अभिषेक-डे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। दोनों साथ में बैठकर शराब पीते थे लेकिन अभिषेक ने मारिया की हत्या क्यों कर दी, पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं था। आज पता चला है कि मारिया ने अभिषेक के माता-पिता को गालियां दी थी। इसी बात पर झगड़ा हो गया और अभिषेक ने गला दबा दिया। वह मारिया को मारना नहीं चाहता था, लेकिन जोर से गला दब जाने के कारण मारिया की मौत हो गई।

थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी के अनुसार सूचना पर जीवन बसेरा अपार्टमेंट में पहुंचे। यहां 22 वर्षीय मारिया नामक युवती का शव मिला। युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह लिव इन रिलेशनशिप में अभिषेक नामक युवक के साथ रह रही थी। अभिषेक ने बताया कि देर रात मारिया के साथ विवाद हुआ। इसके बाद उसका गला दबा दिया। रात में ही अभिषेक ने थाने पहुंचकर सूचना दी, लेकिन उसका कहना है कि उसे यह नहीं मालूम था कि युवती की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण सामने नहीं आया है। इतना पता चला है कि दोनों से मिलने कई दूसरे लड़के भी आते थे।

युवती मारिया और अभिषेक डे का चार दिनों से विवाद चल रहा था। युवक का घर बंगाली चौराहे पर था। युवती द्वारा अभिषेक के माता-पिता को कुछ अपशब्द कह दिए थे जिसके बाद से वह गुस्से में था। मां-बाप को अपशब्द कहने के बाद अभिषेक देर रात युवती से बात करने पहुंचा, जहां पर विवाद के बाद उसने उसका गला दबाया और जब वह बेहोश होकर गिर पड़ी तो अभिषेक को यह समझ नहीं आया कि युवती की मौत हो गई है या वह जिंदा है। वह अपने एक दोस्त को सहायता के लिए लेकर आया। उसने बताया कि यह मर गई है। इसके बाद उसने थाने में जाकर इस घटना की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और लंबे समय से अभिषेक के साथ लिव-इन में रह रही थी लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई भी कागज नहीं मिले हैं। युवती की जो मोबाइल सिम है वह भी अभिषेक ने दिलाई थी जिसकी कॉल डिटेल के आधार पर युवती के परिजनों से संपर्क किया जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों कई बार साथ में शराब पीते थे। कई बार विवाद होने के बाद दोनों सड़क पर भी आ जाते थे।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !