BF ने GF से 6 साल रेप किया, शादी से मना करते ही थाने पहुंची, FIR - INDORE NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के विजय नगर थाना पुलिस ने 33 वर्षीय एक युवती की शिकायत पर उसके परिचित ब्रजभूषण उर्फ सोनू त्रिपाठी को दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित छह साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। परेशान युवती ने मकान बदला तो वहां भी पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक मूलत: शिवपुरी की रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। उसने रिपोर्ट लिखवाई कि वर्ष 2014 में महालक्ष्मीनगर निवासी सोनू से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का प्रस्ताव रखा और मालवीय नगर स्थित कमरे पर आने लगा। सोनू ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए। युवती जब भी शादी का बोलती, वह बहाना बना कर टाल देता था। इस बात पर एक दिन सोनू ने विवाद किया और शादी से स्पष्ट इन्कार कर दिया। उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।   
 
परेशान युवती मकान खाली कर शीतल नगर रहने चली गई। दो दिसंबर को सोनू पता कर उसके कमरे पर पहुंच गया और दुष्कर्म किया। उससे कहा कि दोबारा मकान बदला तो जान से खत्म करवा दूंगा। पीड़िता ने भाई को घटना बताई और थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !