SBI VACANCY - 30000 कर्मचारियों को VGS देने के बाद 14000 नई भर्तियां करेगा स्टेट बैंक


नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नया बयान जारी करके बताया है कि आने वाले 1 साल में वह 14000 पदों पर नौकरी हेतु वैकेंसी ओपन करेगा। इससे पहले समाचार मिला था कि भारतीय स्टेट बैंक अपने 30,000 कर्मचारियों को समय से पहले रिटायरमेंट देने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि SBI COST COTTING  के लिए कर्मचारियों के लिए VRS लेकर आ रही है। इस पर SBI ने कहा है कि वो अपने ऑपरेशंस का विस्तार कर रही है और इसके लिए वर्कफोर्स की जरूरत होगी। यही कारण है कि बैंक 14000 नई भर्तियां करने वाला है।

SBI ने बयान जारी कर कहा, 'हमारी मौजूदा वर्कफोर्स करीब 2.50 लाख कर्मचारियों की है। हम अपने कर्मचारियों के लिए हमेशा आगे आये हैं। हम अपने कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हम देश के युवाओं की स्किलिंग प्रक्रिया में भागीदार बनना चाहते हैं। हम देश के इकलौ​ता बैंक है जो भारत सरकार की नेशनल आपरेंटिसशिप स्कीम के युवाओं को काम दे रहे हैं। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल कितने कर्मचारी कार्यरत हैं

कुल 11,565 अधिकारी और 18,625 स्टाफ SBI VRS स्कीम के लिए आवेदन कर सकेंगे। SBI का अनुमान है कि अगर कुल योग्य कर्मचारियों में से 30 फीसदी भी VRS के लिए आवेदन करेंगे तो उसे करीब 2,170.85 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेग। मार्च 2020 तक स्टेट बैंक में कुल 2.49 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। एक साल पहले यह संख्या 2.57 लाख कर्मचारियों की थी।

10 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !