MP CORONA: हालात इतने गंभीर कि 6:30 बजेवाला सरकारी बुलेटिन रात 11:00 बजे जारी हुआ - UPDATE NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण कितना फैल चुका है और महामारी किस स्तर पर जाकर नागरिकों को प्रभावित कर रही है इसका अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा शाम 6:30 बजे जारी होने वाला डेली बुलेटिन रात 11 बजे जारी हुआ। कोरोना काल में यह पहली बार है जब सरकारी बुलेटिन को जारी करने में इतना समय लगा, जबकि इसमें शाम 6 बजे तक के अपडेट होते हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 13 SEPTEMBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 13 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
21899 सैंपल की जांच की गई।
205 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
19 618 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2281 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
34 मरीजों की मौत हो गई।
1600 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 88247 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1762 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 65998 
13 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 20487 
13 सितंबर 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 6487

mp corona status today and update 

इंदौर में 315 पॉजिटिव मामलों के साथ एक्टिस केस की संख्या 5000 से अधिक हो गई। इंदौर के सरकारी अस्पतालों में जगह पहले से ही नहीं थी। प्राइवेट अस्पताल में मरीजों से 1 लाख रुपए प्रतिदिन वसूले जा रहे हैं। 
ग्वालियर 156 पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस की संख्या 2,000 से अधिक हो गई। यह आंकड़ा भोपाल से अधिक और जबलपुर से 2 गुना है। कुल मिलाकर ग्वालियर में इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। 
आज की सरकारी रिपोर्ट में भी पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक है। यानी प्रत्येक 100 में से 10 पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। यह बेहद गंभीर स्थिति है। 
पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 1600, पॉजिटिव पाई गई नागरिकों की संख्या 2281 से काफी कम है।
मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज मध्य प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई है। 




14 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

वह कौन सा पेड़ है जो नर और मादा दोनों प्रकार में पाया जाता है
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिस के वाहन से जनसंपर्क किया, कांग्रेस को आपत्ति
इंदौर में BF संग लिव इन में रह रही लड़की ने सुसाइड किया
BF ने GF से कैंसर पीड़ित पिता के लिए खून बदले आबरू ले ली
DIGVIJAY SINGH कांग्रेस से रिटायर, CWC में स्थाई सदस्य बनाकर हिसाब-किताब चुकता
जनता के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार को बेदखल करना मेरा पहला दायित्व: ज्योतिरादित्य सिंधिया
MPTET-3 EXAM 2020 स्थगित, पढ़िए परीक्षाओं का आयोजन कब होगा
INDORE में शाम को बंद हो जायेगा बाजार, 326 नए संक्रमित मिले
मुड़ते समय रेलगाड़ी एक तरफ क्यों झुक जाती है
लड़की ने 10 फर्जी वेबसाइट से 10 हजार लोगों से 10 करोड़ की ठगी, मुंह ना खोल दे इसलिए वेबसाइट डेवलपर से सगाई कर ली थी
INDORE करूणानिधि हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर गिरफ्तार, मामला नवजात बच्चों की चोरी का
SBI HOME LOAN पर तीन स्पेशल ऑफर
KHANDWA में महिला SI की प्रताड़ना से बचने युवक फांसी पर झूल गया
MORENA भाजपा की रैली में कांग्रेसी घुस आए, सिंधिया गद्दार, काले झंडे दिखाए
MP CORONA: हर 3 घंटे में 2 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट खतरे के निशान से ऊपर
INDORE का आकर्ष जैन JEE MAIN-2 में भी 99.99 परसेंटाइल

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !