MADHYA PRADESH में 3 CMO सस्पेंड, तीनों के यहां लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई हुई थी - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव ने तीन प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की है। इन तीनों अधिकारियों के विरूद्ध लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापा मारने की कार्यवाही की गई थी।

निलंबित अधिकारियों में कुलदीप किंशुक प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् बडनगर जिला उज्जैन, वीरेन्द्र मेहता प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् पोलपयकलां जिला शाजापुर और प्रदीप शास्त्री प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद् महिदपुर जिला उज्जैन शामिल हैं।

16 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!