BREAKING: दिल्ली से मंत्रियों की लिस्ट और लखनऊ से प्रभारी राज्यपाल आज भोपाल में / MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार सुनिश्चित हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के मंत्रियों की लिस्ट फाइनल कर दी है। प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्रियों की सूची लेकर दिल्ली से भोपाल आ रहे हैं। प्रभारी राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन को लेने के लिए भोपाल से राजकीय विमान लखनऊ जा रहा है। Update: मंत्रीमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान। आज राज्यपाल शपथ लेंगे कल मंत्री मंडल शपथ लेगा। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 'मंथन में अमृत निकलता है, विष शिव पी जाते हैं।' इन शब्दों का अर्थ निकाला जा रहा है। 

मध्य प्रदेश में पहली बार पूरा फैसला केंद्रीय नेतृत्व ने किया है 

भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मंत्रिमंडल की पूरी सूची का निर्धारण केंद्रीय नेतृत्व ने किया है। इससे पहले तक केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के नेताओं के नामों को मंजूर और नामंजूर किया करता था। सबसे ज्यादा बेचैनी भाजपा के वरिष्ठ विधायकों में देखी जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिया है कि इस मंत्रिमंडल में कुछ वरिष्ठ एवं योग्य विधायकों को ध्यान नहीं दिया जा सकेगा। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को किया वादा निभाया 

बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को किया गया वादा निभाया है। परिवहन मंत्रालय उन्हीं के पास रहेगा। मध्यप्रदेश में इस बार उपमुख्यमंत्री भी होंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि गृहमंत्री के नाम का परिवर्तन होगा। बताया जा रहा है कि 2 जुलाई 2020 को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

श्रीमती आनंदीबेन मध्य प्रदेश के राज्यपाल का प्रभार ग्रहण करेंगी

राज भवन भोपाल मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को दोपहर बाद भोपाल आ रही हैं। वे शाम 4.30 बजे मप्र के प्रभारी राज्यपाल की शपथ लेंगी। इससे पहले प्रभारी राज्यपाल को लेने के लिए मध्य प्रदेश शासन का एक विशेष विमान भोपाल से लखनऊ भेजा जाएगा। यहां स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थता हाेने के कारण इन दिनों लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पटेल को यहां का भी प्रभार दिया गया है।

01 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

इंदौर के बड़े व्यापारी और स्कूल के संचालक ने सुसाइड किया
MPPEB: तीन परीक्षाओं में आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई
भोपाल के फ्लैट में दो भाइयों की 8 दिन पुरानी लाशें मिली, 1 फर्श पर दूसरा फंदे से लटका मिला
फर्जी सर्टिफिकेट बनाने व हस्ताक्षर करने वाले को कितनी सजा होती है, पढ़िए
भिंड से अधिकारियों का आना-जाना बंद, व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन बतानी होगी: कलेक्टर
फल और सब्जी में क्या अंतर है, जबकि दोनों की प्रक्रिया एक जैसी है
MPPSC 2019 SCORECARD यहां देखें, OMR SHEET भी डाउनलोड कर सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में क्या कहा, पढ़िए या वीडियो देखिए
इंदौर में दुकानों का किराया माफ, लॉकडाउन के कारण लिया फैसला
MP IPS TRANSFER / मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों के तबादले, सिंघल राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष
पुंसवन संस्कार क्या है, क्या इससे गर्भ में शिशु के लिंग का निर्धारण होता है
फर्जी सर्टिफिकेट लगाने वाला कितने साल के लिए जेल जाएगा, ध्यान से पढ़िए
मध्य प्रदेश कोरोना: भोपाल से गुड न्यूज़, मुरैना में त्राहिमाम, सागर बेलगाम

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !