वैश्विक मंदी में भारत की अर्थव्यवस्था के सारथी मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, चिंता की कोई बात नहीं / NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह आर्थिक मामलों के उन विशेषज्ञों में से हैं जिन्होंने वैश्विक मंदी के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित ही नहीं होने दिया। 

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता 87 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद रविवार की रात उन्हें देश की राजधानी दिल्ली के एम्स में लाया गया। एम्स में मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर मनमोहन सिंह का उपचार कर रहे हैं। 

नेताओं ने की ठीक होने की कामना

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

देश के 13वें प्रधानमंत्री, जिनका काम बोलता है

बता दें कि मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं। मई 2004 से लेकर मई 2014 तक लगातार 10 साल मनमोहन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी है। वहीं मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। जून 1991 से मई 1996 तक मनमोहन सिंह ने देश के 22वें वित्त मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा मनमोहन सिंह RBI के 15वें गवर्नर भी रह चुके हैं। आर्थिक मंदी का दौर और मनरेगा जैसी योजनाओं के कारण हालात यह बन गए थे कि उनकी लोकप्रियता को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी में साजिश रची गई लेकिन उनके काम आज भी यह प्रमाणित करते हैं कि मनमोहन सिंह भारत के सर्वाधिक योग्य प्रधानमंत्री थे।

11 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

SC-ST गरीबों को आरक्षण में प्राथमिकता के खिलाफ विधायकों की लामबंदी
शिवराज सिंह सरकार ने 4.50 लाख कर्मचारियों का 1500 करोड़ रुपए रोका 
ग्वालियर मुस्कुराया: शहर में निर्माण कार्य शुरू, मजदूर खुश हुए
मध्य प्रदेश कोरोना 39वें जिले में, 11 मौतें, 116 पॉजिटिव, 131 डिस्चार्ज
मध्यप्रदेश में ई-पास के संबंध में नये निर्देश 
सचिन अतुलकर को उज्जैन एसपी के पद से हटाया, तीन जिलों के एसपी बदले 
बस 10 दिन और दे दीजिए: इंदौर कलेक्टर की अपील 
बिजली के झटकों से उपकरण खराब हो जाते हैं तो इलेक्ट्रिक वायर क्यों नहीं टूटता
ट्रेन से कटे शहडोल-उमरिया के 16 मजदूरों को कंपनी वाले घर से ले गए थे 
अमित शाह की अफवाह उड़ाने वाले फिरोज, सरफराज, सज्जाद और शहजाद गिरफ्तार
MP IAS TRANSFER LIST 09 MAY 2020 / मप्र आईएएस अफसरों की तबादला सूची
बीजेपी मध्यप्रदेश के 24 जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी
पति प्राइवेट फोटो दोस्तों को भेजता था, इसलिए गीता फांसी पर झूली 
समाधि, श्मशान या मकबरा या कब्रिस्तान के अपमान या नुक्सान पर क्या कार्रवाई होती है 
कुछ लोग मेरी मौत की दुआ कर रहे हैं लेकिन मैं स्वस्थ हूं: गृह मंत्री अमित शाह 
गुरुद्वारों में लंगर क्यों चलते हैं, वहां सभी धर्मों के लोगों को भोजन क्यों कराते हैं

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !