इंदौर में मुसलमानों ने एडवांस में कब्रें खुदवा लीं, कब्रिस्तान में वेटिंग चल रही थी | INDORE NEWS

इंदौर। शहर में मुस्लिम समाज के लोगों की लगातार हो रही मौत एक बड़ी समस्या बन गई है। हालात यह है कि नूरानी कब्रिस्तान में दफनाने के लिए वेटिंग चल रही है। कब्र खोदने वाले जावेद भाई के हाथों में सूजन आ गई है। जावेद भाई अब और कब्र खोदने की स्थिति में नहीं है। नतीजा नगर निगम से पोकलेन मशीन मंगवाई गई और एक साथ 10 कब्र एडवांस में खुदवा ली गई। 

कब्र खोदने वाले जावेद के हाथों में सूजन आ गई

उल्‍लेखनीय है कि शहर के नूरानी नगर कब्रिस्तान में 20 दिनों में 45 से ज्यादा शव दफन हो चुके हैं। बताया जाता है कि एक कब्र खोदने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। लगातार काम की वजह से कब्र खोदने वाले जावेद के हाथों में सूजन आ गई है।

कोरोना वायरस के कारण 10 फीट गहरी खोदी जा रही कब्र

पार्षद रफीक खान के मुताबिक सामान्य बीमारी से मरने वाले व्यक्ति की कब्र छह फीट गहरी खोदी जाती थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण 10 फीट गहरी खोदी जा रही है। जावेद इतनी गहरी कब्रें खोदने में असमर्थ हैं। ऐसे में कई बार शवों को इंतजार भी करना पड़ रहा था।

मशीन से करीब 10 कब्रें पहले ही खुदवा ली गई

शुक्रवार को नगर निगम को समस्या बताई और पोकलिन मशीन की मांग की गई। दोपहर को मशीन से करीब 10 कब्रें पहले ही खोदवा ली गई हैं। जब भी शव आएंगे तो उनमें दफन करने में मदद मिलेगी।

11 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

पत्नी को धर्मपत्नी क्यों कहते हैं, क्या कोई लॉजिक है या बस मान-सम्मान के लिए
कीबोर्ड के बटन ABCD (अल्फाबेटिकल) क्यों नहीं होते, क्या कोई रीजन है या गलती 
ग्वालियर बाजार अब 3 पार्ट में खोलने की तैयारी 
समग्र पोर्टल में दर्ज सभी हितग्राहियों को निशुल्क राशन मिलेगा
छिंदवाड़ा में पहचान छुपा कर रह रहे थे चार जमाती
भोपाल में टोटल लॉकडाउन की अवधि बढ़ी 
चेन पुलिंग करने पर बोगी का नंबर रेल पुलिस को कैसे पता चल जाता है 
भोपाल में मोबाइल स्विच ऑफ करके घूमते थे तबलीगी जमात के लोग 
कोरोना फाइटर वंदना तिवारी की दर्दनाक मौत, DM से लेकर CM तक किसी ने मदद नहीं की 
जबलपुर में कोकिला रिसोर्ट सहित तीन होटल डॉक्टर्स और नर्सों के लिए अधिग्रहित 
लॉकडाउन में आने-जाने के लिए ई-पास यहां से प्राप्त करें 
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में संक्रमण, 40 नए पॉजिटिव, 37 स्वस्थ हुए 
25 श्रेणियों की लिस्ट जिन्हें मप्र में 3 महीने तक निशुल्क राशन मिलेगा 
भाजपा नेता को धक्का देने वाले ADM सस्पेंड, संकट प्रबंधन समूह मीटिंग में हुआ था विवाद
शिवराज के लिए सिरदर्द कम नहीं: COVID-19 के बाद CABINET-26
शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से साथ मिलकर काम करने की अपील की 
गुड न्यूज़: भारत में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, WHO ने गलती मानी
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !