MPPEB NEWS: ग्रुप-3 एवं ग्रुप-2(4) भर्ती परीक्षा का शेड्यूल कैलेंडर में शामिल

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न विभागों के लिए आयोजित होने वाली ग्रुप 3 सब इंजीनियर और ग्रुप 2 (सब ग्रुप-4) की भर्ती परीक्षा हो अपने शेड्यूल में शामिल कर लिया है। PEB के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ग्रुप दिन की परीक्षाएं जुलाई में शुरू हो सकती हैं। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा।

पीईबी ने ग्रुप-3 सब इंजीनियर और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा कराने के लिए इसे अपने वर्ष 2020 के शेड्यूल में शामिल किया है। हालांकि यह संभावित शेड्यूल है। इसके अनुसार ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 6 और 7 जुलाई को होगी। ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा 18 और 19 जुलाई को होगी। यह विभिन्न विभागों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षाएं होंगी। हालांकि इन परीक्षाएं कितने पदों के लिए होंगी, यह अभी घोषित नहीं किया है।

ग्रुप-3 के लिए अर्हता 

सब इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, विद्युत आदि के लिए उम्मीदवारों का हाई स्कूल, हायर सेकंडरी परीक्षा के साथ संबंधित अभियांत्रिकी विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या उच्च अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य। उधर, डिप्लोमाधारी बेरोजगार इस भर्ती परीक्षा में उच्च अर्हता बीई, बीटेक डिग्रीधारियों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रश्नपत्र- 100-100 अंक के दो प्रश्नपत्र रहेंगे।

ग्रुप-2 (सब ग्रुप-04) के लिए- 

औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संरक्षक, सहायक, प्रोग्रामर, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, श्रम निरीक्षक आदि पदों के लिए उम्मीदवारों को विभागों के संबंधित भर्ती नियमों के अधीन जैसे किसी भी विषय में स्नातक उपाधि उत्तीर्ण होनी चाहिए। प्रश्नपत्र- 100-100 अंक के दो प्रश्नपत्र रहेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !