पति पर भूखा रखने का आरोप लगाने वाली महिला रेड वाइन पीती दिखी | दहेज एक्ट के दुरुपयोग का मामला | INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह से भूखा रखता है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उसका पति फ्लैट खरीदने के लिए ₹5000000 की मांग कर रहा है। पति के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज हुआ था परंतु पति ने कोर्ट में जो फोटोग्राफ पेश किए उसमें महिला रेड वाइन के साथ महंगी विदेशी डिश खाते हुए दिखाई दे रही है। 

इंदौर की प्रियारानी सिंह सिसोदिया ने देवास के राजकुमार सिंह पर आरोप लगाया था

कोर्ट ने माना कि पत्नी ने सिर्फ ससुराल पक्ष को परेशान करने के लिए दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। देवास निवासी राजकुमार सिंह की शादी करीब आठ साल पहले इंदौर की गोकुल नगर निवासी प्रियारानी सिंह सिसोदिया से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही प्रियारानी मायके लौट आई। उसने कनाड़िया थाने में पति और उसके स्वजन के खिलाफ भूखा रखने और दहेज में 50 लाख मांगे जाने की शिकायत की।

पति ने विदेश यात्राओं के सबूत पेश किए

शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की सुनवाई के दौरान पति राजकुमार ने एडवोकेट एमएम मिश्रा के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उसने कोर्ट को बताया कि वह मुंबई में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद पत्नी को कई देश घुमाने भी ले गया था। पति ने कोर्ट में विदेश यात्राओं के दौरान निकाले गए फोटोग्राफ भी कोर्ट में पेश किए।

एक साल में कोई शिकायत नहीं की

मिश्रा ने यह तर्क भी रखा कि प्रियारानी ने जो आरोप लगाया, उस संबंध में उसने एक साल के दौरान कभी कोई शिकायत नहीं की। न्यायाधीश विनीता गुप्ता ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद माना कि यह मामला दहेज प्रताड़ना का नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!