प्रेमी से तंग आकर किसी और से शादी की, अब वो भी हत्या की धमकी देने लगा | INDORE NEWS

इंदौर। लिव इन में रहने के दौरान महिला को प्रेमी परेशान करता। उसकी हरकतो से तंग आकर महिला ने किसी और से शादी कर दी तो अब पति की हत्या कर देने की धमकी देने लगा। उससे तलाक लेने के लिए वह दबाव बनाता। विजय नगर तहजीब काजी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर असलम खान निवासी पटेल बाग के खिलाफ अवैध वसूली, धमकाने व मारपीट का केस दर्ज किया गया। 

वर्ष 2000 से महिला उसके साथ लिव इन में अपने माता-पिता के घर में रह रही थी। कुछ समय बाद ही असलम ने महिला को परेशान करना शुरु कर दिया। उसकी देखरेख भी वह नहीं करता। आए दिन गाली गलौज भी करता। इसी के चलते महिला उससे अलग हो गई। वह इसके बाद भी महिला के घर में ही रहा। यहां से जाने के लिए वह तैयार नहीं था। कुछ समय पहले महिला ने एक व्यक्ति से शादी कर ली। यह पता चलने पर असलम ने उसे भी फोन कर धमकाना शुरु कर दिया। चाकू मारकर उसकी हत्या की वह धमकी देता।

महिला एक कैफे का संचालन करती है। वहां भी असलम जाकर ग्राहको व स्टॉफ को धमकाता। कैफे भी चलाने नहीं देता। वह दबाव बनाता कि महिला अपने पति को छोडकऱ उसके साथ रहने लगे। महिला के माता-पिता की मौत होने के बाद भी वह घर से जाने को तैयार नहीं। असलम कहता कि मैने मकान में आठ लाख रुपए लगाए है जबकि यह मकान महिला की मां के नाम पर है। असलम कोई काम नहीं करता है। वह नशे का भी आदी है। महिला के खर्चे से ही उसकी गुजर बसर चलती थी। रविवार दोपहर महिला को रास्ते में रोककर असलम ने धमकाया। उसने कहां कि घर खाली कर दो। महिला के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद महिला अपने पति के साथ विजय नगर थाने पहुंची व रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने असलम का हिरासत में लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!