पत्नी ने प्रॉपर्टी बेचने से मना किया तो पति ने बेटे के सामने बेरहमी से हत्या कर दी | INDORE NEWS

NEWS ROOM
इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के बजरंगपुरा में  दिनेश साहू अपना मकान बेच रहा था लेकिन उसकी पत्नी द्रौपदी साहू ऐसा नहीं करना चाहती थी। उसका कहना था कि-संपत्ति बेच दोगे तो बच्चों का क्या होगा। इससे आक्रोशित होकर पति ने 11 साल के बेटे के सामने फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना बजरंगपुरा में शनिवार की है। 

बाणगंगा पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम 30 वर्षीय द्रौपदी साहू था। द्रौपदी की मां सुधा रानी ने बताया कि द्रौपदी का पति दिनेश वृंदावन कॉलोनी में एक टाइल्स की दुकान पर काम करता है। उसने आधी जमीन पर दो कमरे बनाए हैं। बाकी का हिस्सा पड़ोसी कैलाश के कहने पर सीताराम नाम के व्यक्ति के बेटे को बेच रहा था। इसका द्रौपदी ने विरोध किया। वह अवंतिका नगर स्थित सिलाई मशीन कारखाने में काम के लिए जा रही थी, तभी उसकी जमीन पर मजदूर व ठेकेदार सीताराम के बेटे का मकान बनाने के लिए पहुंचे थे। इस पर द्रौपदी ने मना कर दिया। कहा- उसे कोई जमीन नहीं बेचना। बस इसी बात पर पति दिनेश ने फावड़े से द्रौपदी के पीछे वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। द्रौपदी की आठ साल की बेटी भी है।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को फोन लगाना चाहा, लेकिन किसी के भी पास थाने का नंबर नहीं था। ना ही किसी के पास बीट प्रभारी का नंबर था। कुछ युवकों ने डायल 100 पर फोन लगाया। वहां बैठी महिलाकर्मी द्रौपदी के घर की लोकेशन और फिर द्रौपदी की स्थिति की जानकारी लेती रही। आखिर में लोग नाराज हुए और उसे बताया कि यहां थाना बाणगंगा लगेगा। उसके बाद उसने इंदौर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने 108 को भी फोन लगाया, लेकिन पौन घंटे तक फोन ही बिजी आता रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव को एंबुलेंस से पोस्ट मॉर्टम के लिए पहुंचवाया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!