FLIPKART ने Mi का खराब LED TV भेज दिया, शिकायत पर भी नहीं बदला, कंजूमर फोरम जाना पड़ा

Bhopal Samachar
रायगढ़। शैलेंद्र सिंह को FLIPKART से Mi का LEDTV खरीदना महंगा पड़ गया। फ्लिपकार्ट ने खराब टीवी डिलीवर कर दिया। शिकायत करने पर इंजीनियर आया। उसने एक्सेप्ट किया कि टीवी खराब है। एक्सचेंज करने का प्रॉमिस भी किया लेकिन एक्सचेंज नहीं किया। शैलेंद्र सिंह को उपभोक्ता फोरम में फ्लिपकार्ट और Mi के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कंजूमर फोरम ने शैलेंद्र सिंह के दावे को सही मानते हुए फ्लिपकार्ट और Mi कंपनी को सेवा में कमी का दोषी पाया है।

डिलीवरी वाले दिन ही खराब था टीवी, एक्सचेंज करने को बोला लेकिन नहीं किया

दरअसल शैलेंद्र सिंह ने online shopping site flipkart से MI LED TV खरीदा था। जब प्रोडक्ट की डिलीवरी की तो TV की screen खराब निकली। flipkart के इंजीनियर ने घर आकर इसकी जांच की। इंजीनियर ने नया टीवी दिलाने का आश्वासन दिया। शैलेंद्र ने कंपनी से आए तमाम दस्तावेज मांगे मगर कई दिनों को तक टीवी नहीं दिया गया। 

कंजूमर फोरम ने Mi और FLIPKART दोनों को दोषी माना

इसके बाद शिकायत फोरम पहुंची। यहां Mi कंपनी प्रबंधन ने पूरी जिम्मेदारी FLIPKART कंपनी के सिर मढ़ दी। बुधवार शाम को फैसला सुनाते हुए फोरम ने एमआई और फ्लिपकार्ट दोनों कंपनी को दोषी मानते हुए टीवी की राशि 22 हजार 328 रुपए और मानसिक क्षतिपूर्ति 3 हजार और कानूनी व्यय 2 हजार रुपए एक माह के भीतर देने का आदेश सुनाया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!