भाजपा नेताओं ने हबीबगंज पुलिस स्टेशन घेरा, कांग्रेसी हमलावरों के खिलाफ FIR की मांग

Bhopal Samachar
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पथराव के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ता पथराव करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। 

बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक मार्च पास्ट का आयोजन किया और राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय की तरफ बढ़ गई। यहां पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पथराव किया। 

भाजपा कार्यालय पर हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि कार्यालय पर पथराव करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!