कनिका कपूर के कारण प्रिंस चार्ल्स कोरोना संक्रमित हुए या नहीं: जांच रिपोर्ट | CORONA NEWS

Bhopal Samachar
दुनिया के सबसे पावरफुल शाही परिवार (ब्रिटेन शाही परिवार) के प्रिंस चार्ल्स को कोरोनावायरस का संक्रमण पता चलते ही सोशल मीडिया पर कुछ फोटो तेजी से वायरल होने लगी है। इन फोटोग्राफ्स में भारत की सिंगर कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कनिका कपूर के कारण प्रिंस चार्ल्स को को रोना का संक्रमण हुआ। भोपाल समाचार ने इस मामले की तत्काल जांच की। पढ़िए जांच रिपोर्ट: 

क्या कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से मिली थी 


भोपाल समाचार की आईडी स्पेशलिस्ट ने पाया कि कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से 2015 में मिली थी। उस समय दुनिया में कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं था। हमारे पास इसके पुख्ता प्रमाण है। हम प्रमाण को संलग्न कर रहे हैं। कृपया यहां क्लिक करके देखें। जो फोटो टाइम्स ऑफ इंडिया ने 4 जुलाई 2015 को प्रकाशित किया था, वही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

प्रिंस चार्ल्स को कोरोना संक्रमण कैसे हुआ 

ब्रिटेन की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे हुआ। यह वायरस किसके माध्यम से प्रिंस चार्ल्स तक पहुंचा। प्रिंस चार्ल्स की पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं है। शाही परिवार में किसी और को भी कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है। प्रिंस चार्ल्स को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

अफवाह को फैलने से रोकने के लिए क्या करें

कृपया इस जांच रिपोर्ट की लिंक हर उस पोस्ट पर कमेंट के रूप में पेस्ट कर दें, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रिंस चार्ल्स को भारत की कनिका कपूर द्वारा संक्रमित किया गया है। क्योंकि इस पोस्ट में हाइपरलिंक का उपयोग किया गया है अतः कृपया कॉपी पेस्ट ना करें। किसी भी अफवाह को रोकने के लिए यही सबसे बेहतर तरीका होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!