भोपाल, 23 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल द्वारा समूह-2 एवं उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध है। सरल शब्दों में सूचना का आशय इस प्रकार है:-
परीक्षा शेड्यूल: समूह-2 एवं उपसमूह-4 भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
तिथियों में बदलाव का कारण: 27 सितंबर 2026 को पुलिस मुख्यालय द्वारा ASI/Head Constable (Computer) भर्ती परीक्षा-2026 के द्वितीय चरण की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) निर्धारित है।
किन अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि बदली: जिन उम्मीदवारों की समूह-2 एवं उपसमूह-4 परीक्षा 26, 27 या 28 सितंबर 2026 को है और उनकी ASI/Head Constable परीक्षा भी 27 सितंबर 2026 को है, केवल उनकी समूह-2 एवं उपसमूह-4 परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित (Reschedule) की गई है।
Revised Admit Card डाउनलोड करें
प्रभावित अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश-पत्र (Revised Admit Cards) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए आधिकारिक सूचना की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता के लिए हमारी शुभकामनाएं।

