भाजपा विधायक संजय पाठक: 2 खदान सील करने के बाद, रिसॉर्ट तोड़ा | MP NEWS

भोपाल। भाजपा नेताओं को अपना प्राइवेट विमान उपलब्ध कराने वाले भाजपा विधायक संजय पाठक से मुख्यमंत्री कमलनाथ इस कदर नाराज है कि पहले उनकी दो आयरन खदान को सील कर दिया गया और अब उमरिया जिले के बांधवगढ़ स्थित रिसॉर्ट को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

मौके पर कलेक्टर स्वरुचि सोमवंशी मौजूद है। उनका कहना है कि बांधवगढ़ में स्थित इस रिसोर्ट में लगभग 2 एकड़ का एरिया अतिक्रमण में है। हालांकि इससे पहले रिसॉर्ट को तोड़ने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया था। क्या कार्रवाई अचानक शुरू की गई है। याद दिला दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी संजय पाठक का जिक्र किया था। दिग्विजय सिंह, संजय पाठक से इसलिए नाराज हैं क्योंकि संजय पाठक के पिता ने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कभी भी दिग्विजय सिंह के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया और संजय पाठक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इतना ही नहीं संजय पाठक भारतीय जनता पार्टी को मदद भी कर रहे हैं। 

2 पाटों के बीच में पिस रहे हैं संजय पाठक 


भाजपा विधायक संजय पाठक की जिन दिनों दो पाटों के बीच में पिस रहे हैं। लोग बताते हैं कि मूल रूप से खदान कारोबारी संजय पाठक के पिता ने अपने कारोबार को पॉलिटिकल इंटरफेरेंस से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और जब तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही पाठक परिवार कांग्रेस की सेवा करता रहा। सत्ता से दूर जाने के बाद भी संजय पाठक कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे लेकिन जब तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संजय पाठक के कारोबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की तो संजय पाठक भाजपा में आ गए। अब कांग्रेस पार्टी चाहती है कि संजय पाठक लौटकर कांग्रेस में आए क्योंकि कमलनाथ को उनकी जरूरत है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !