जबलपुर में लोहड़ी: पंजाबी कुजिन की खास डिमांड, कोका कोला पर होगा डांस | JABALPUR NEWS

जबलपुर। शहर में लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए सभी जगह तैयारियां होने लगी हैं। शहर के होटल्स, रेस्टॉरेंट के साथ ही किटी पार्टी की महिलाएं भी लोहड़ी मनाने के लिए प्लानिंग करने लगी है। यंगस्टर्स लोहड़ी सेलिब्रेशन की पार्टी में जाने के लिए आउटफिट्स डिजाइन करा रहे हैं। डांस के लिए शहर के कोरियाग्राफर्स के पास बच्चे, युवा, महिलाएं व पुरुष आने लगे हैं। हर किसी में लोहड़ी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वैसे तो ये त्योहार पंजाबी लोग पारंपरिक अंदाज में मनाते हैं, लेकिन बदलते दौर के साथ अब लोहड़ी सेलिब्रेशन भी सिर्फ पंजाबी परिवार नहीं करते, बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी इसमें शामिल होकर इस फेस्टिवल को खास बनाते हैं।

लोहड़ी पर पंजाबी कुजिन की खास डिमांड

लोहड़ी पर्व को देखते हुए होटलों और रेस्टॉरेंट में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पंजाबी कुजिन परोसने वाले कई रेस्टॉरेंट अपने ग्राहकों के लिए लोहड़ी के पर्व पर खास तैयारियां कर रहे हैं। पंजाबी स्वाद को पसंद करने वालों के लिए यह दिन खास हो सकता है। इस दिन रेस्टॉरेंट और होटल्स में लोहड़ी सेलिब्रेशन का भी आयोजन किया जा रहा है। जहां लोग अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ एकत्र होकर लोहड़ी को सेलिब्रेट कर पंजाबी फूड का मजा ले सकेंगे। सोशल मीडिया में लोहड़ी पार्टी के लिए बुकिंग सुविधा दी जा रही है। कपल पास 2 हजार रुपए से शुरू है। लोहड़ी पंजाबी लोगों के लिए गेट टूगेदर की तरह है। जिसे वे उत्साह के साथ मनाना पसंद करते हैं। पंजाबी व्यंजनों में छाछ, लस्सी, चने का साग और मक्के की रोटी, स्पेशल आम की चटनी, गोभी की मसालेदार सब्जी, कुल्छे, पराठें और नान की कई वेराइटी रेस्टॉरेंट और होटल्स में परोसे जाने की तैयारी है।

डांस, म्यूजिक, मस्ती के लिए रोज 2 घंटे हो रही प्रैक्टिस

लोहड़ी की पार्टी में थिरकने के लिए लोगों ने कोरियोग्राफर को हायर किया है। कोरियोग्राफर भी 1 हफ्ते तक रोजाना 2 घंटे की डांस प्रैक्टिस कराकर महिलाओं, बच्चों और युवाओं को डांस के लिए तैयार कर रहे हैं। पंजाबी फेस्टिवल हो महिलाएं गिद्धा न करें, ऐसा हो नहीं सकता। कई पार्टीज में डांस पर भी पुरस्कार रखे गए है और पुरस्कार जीतने की होड़ ही लोगों को कोरियोग्राफर के पास जाने मजबूर कर रही है। कोरियोग्राफर रिंचा बतरा ने बताया कि पिछले 1 हफ्ते से लोहड़ी की पार्टी के लिए अलग से बैच लगाए जा रहे हैं। जिसमें हर उम्र के लोग शामिल है। लोहड़ी पर सिर्फ पारंपरिक गिद्धा, भांगड़ा नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टाइल भी देखने को मिलेगी। जिसके लिए लोग अपने आपको परफेक्ट कर रहे हैं। पंजाबी, बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस तैयार करा रहे हैं। कोका कोला तू...लहंगा...कदर करी जैसे गीत इस समय डांस के लिए हर कोई पसंद कर रहा है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !