भोपाल के पास सांची में 220 करोड़ का वर्ल्ड क्लास गोल्फ कोर्स बनेगा | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास रायसेन जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 220 करोड रुपए की लागत से 27 होल का वर्ल्ड क्लास गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। गोल्फ कोर्स के साथ रिसोर्ट एवं होटल भी होगा। इसमें मध्य प्रदेश के करीब 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

सीएम कमलनाथ ने वेसले ग्रुप को लेटर ऑफ अवार्ड दिया

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज मंत्रालय में वेस्ले ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री डोरियन मुलेन्स को स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ अवार्ड) सौंपा। इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री फैज अहमद किदवई उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश के नए अवसर के लिए सरकार अपनी नीतियों को उदार बनाने के साथ ही रोजगार प्रधान निवेश को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए पर्यटन नीति (2016) को संशोधित कर 2019 में अल्ट्रा मेगा परियोजना का प्रावधान जोड़ा गया है। इसके परिणाम स्वरूप ही वेस्ले ग्रुप ने निनोद गाँव में 70.718 हेक्टेयर में विश्व-स्तरीय गोल्फ कोर्स, होटल रिसॉर्ट एवं कन्वेशन सेंटर एवं हेलीपेड के निर्माण का प्रस्ताव दिया था।

कुल 310 में से 247 कर्मचारी मध्यप्रदेश के होंगे

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने वेस्ले ग्रुप के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लेटर ऑफ अवार्ड वेस्ले ग्रुप को सौंपा है। इस परियोजना से 310 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। पर्यटन नीति के प्रावधानों के अनुरूप इसमें से 247 पदों पर मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी। इस अवसर पर कंपनी के पार्टनर सीईओ वेस्ले ग्रुप मुंबई श्री आलोक तिवारी, श्री तकद्दुस खान तथा पर्यटन एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक श्री सुरेश झारिया उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !