फिजियोथेरेपिस्ट वंदना भूमरकर लव मैरिज करने वाली थी, नाराज भाई ने हत्या कर दी | BHOPAL NEWS

भोपाल। पुलिस ने अंबेडकर नगर में हुई फिजियोथेरेपिस्ट वंदना भूमरकर की संदिग्ध मौत का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि वंदना का सगा भाई महेश नहीं उसकी हत्या की है। हत्या के समय वंदना की मां नींद की गोलियां लेकर सोई हुई थी। महेश ने उसका मुंह दबाया और सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि महेश नहीं चाहता था कि वंदना शादी करें और 35 वर्षीय वंदना लव मैरिज करने वाली थी। 

परिवार की जिम्मेदारी के लिए वंदना ने अब तक शादी नहीं की थी

कमला कमला नगर पुलिस थाने का है। घटना दिनांक 10 अक्टूबर की रात 2:30 बजे टी-1, मल्टी अंबेडकर नगर में हुई। हत्या का आरोपी महेश भूमरकर बेरोजगार होने के साथ ही नशे का आदी है। उसका खर्च उसकी बहन वंदना उठाती थीं। पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट वंदना क्लीनिक संचालित करती थीं। परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्हाेंने 35 साल की उम्र तक शादी नहीं की। अब वंदना लव मैरिज करने वाली थी। परिवार इस रिश्ते से खुश था, लेकिन महेश को ये बात नागवार गुजर रही थी। उसने कहा कि वंदना शादी कर पति के साथ रहने लगतीं तो घर का खर्च उसे कौन देता? इसलिए उन्हें मार डाला।

कभी-कभी मां और भाई आते थे भोपाल 

थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया के मुताबिक मूलत: घोड़ाडोंगरी, बैतूल निवासी 35 वर्षीय वंदना भूमरकर यहां अकेली रहती है। मां चंद्रकला और भाई महेश का यहां पर आना जाना लगा रहता था। 10 अक्टूबर की रात ढाई बजे बहन सोई हुई थी। तभी महेश ने नाक-मुंह दबाकर उसे मार डाला था। 

पीएम रिपोर्ट से हुआ वारदात का खुलासा 

मौके पर पहुंची पुलिस को घर में किसी के जबरन दाखिल होने के कोई प्रमाण नहीं मिले। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वंदना की हत्या हुई है। इस आधार पर पुलिस का पहला शक महेश पर गया। काली मंदिर के पास से पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ देर गुमराह करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !