हनी ट्रैप: दूसरी अप्सरा दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा में सक्रिय थी | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में अप्सराओं का नेताजी कनेक्शन खुलकर सामने आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि इस गैंग की एक महिला भाजपा युवा मोर्चा की पदाधिकारी थी। अब एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें दूसरी अप्सरा दिग्विजय सिंह की नर्मदा पदयात्रा में नजर आ रहीं हैं। 

अमृता राय के साथ यात्रा की

फोटो में नजर आ रहा है कि हनी ट्रैप मामले की दूसरी आरोपी महिला दिग्विजय सिंह की नितांत गैर राजनैतिक नर्मदा यात्रा में सक्रिय हैं। वो दिग्विजय सिंह की पत्नी श्रीमती अमृता राय सिंह के साथ थीं। अब भाजपा वाले आरोप लगा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह से इस अप्सरा का पारिवारिक रिश्ता रहा है। 

पहली अप्सरा का नाम पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से जुड़ा था

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार की गईं तीन महिलाओं में से एक श्वेता जैन ने पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था। दावा किया जा रहा श्वेता जैन ने कई दिनों तक वहां रहकर एक प्रमुख समर्थक की तरह जनसंपर्क एवं प्रचार किया। कुछ कार्यक्रमों में उसे मंच पर सम्मान भी दिया गया। इससे पहले भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि वो ऐसी किसी भी लड़की को नहीं जानते। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!