हनी ट्रैप: छतरपुर की रूपा का नाम आया, आरती और मोनिका को होटल ले गई पुलिस | MP NEWS

इंदौर। हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही पलायसिया पुलिस रात 12 बजे आरती दयाल और मोनिका यादव को विजयनगर चौराहे स्थित 'श्री' होटल और होटल इनफिनिटी में लेकर गई। बताया गया है कि यहां उन कमरों की तस्दीक की गई जहां से लड़कियां ठहरीं थीं। श्री होटल खुद इंजीनियर ने बुक करवाया था। होटल इनफिनिटी में मानिका यादव ने खुद को सीमा सोनी बताया था। फर्जी आधार कार्ड भी था। 

छतरपुर की रूपा अहिरवार का नाम आया


उसके बाद टीम दोनों महिलाओं को लेकर होटल इनफिनिटी पहुंची। वहां 10-15 मिनट तक रिसेप्शन के सारे रिकॉर्ड खंगाले। इस होटल में 30 अगस्त को आरती के नाम से रूम नंबर 414 बुक किया गया था। इसका बिल लगभग 4000 रुपए बना था। पुलिस ने बतौर सबूत बुकिंग के दौरान दिए गए आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जब्त कर लिए। इस दौरान एक और महिला छतरपुर की रूपा अहिरवार का भी होटल में रुकना पाया गया।

होटल इनफिनिटी में सीमा सोनी के नाम से रुकी थी मोनिका यादव

होटल इनफिनिटी में मोनिका यादव ने रुकने के लिए फर्जी नाम का उपयोग किया था। वह सीमा सोनी के नाम से होटल में रुकी थी। इस नाम का फर्जी आधार कार्ड भी होटल को दिखाया था। शनिवार रात पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड जब्त किए तो उसमें फर्जी आधार कार्ड का खुलासा हुआ। इस होटल में रूपा अहिरवार नामक महिला का रुकना भी पाया गया। इस महिला का नाम पहली बार सामने आया है। अभी तक यह महिला पुलिस रिकॉर्ड में नहीं आई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });