HOTEL LA CAPITOL: कर्मचारी का शव फांसी पर झूलता मिला | CHHATARPUR MP NEWS

Updesh Awasthee
छतरपुर। HOTEL LA CAPITOL CHHATARPUR के कर्मचारी अरुण प्रताप सिंह का शव इसी होटल में फांसी पर झूलता मिला है। समाचार लिखे जाने तक शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। अरुण प्रताप सिंह पन्ना जिले का रहने वाला था एवं पिछले कई महीनों में से इसी होटल में नौकरी कर रहा था। 

पुलिस ने बताया कि पन्ना का अरुण प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष कई महीनों से लॉ केपिटल होटल में कार्य कर रहा है। पिछले तीन दिन से यह कर्मचारी गायब था। मंगलवार की दोपहर होटल में बदबू फैलने पर होटल के बंद बरामदे को खोला तो उसमें अरुण का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके बाद एफएसएल के डॉ रीतेश चंद्र शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाने के प्रयास किया। 

टीआई अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि शव दो या तीन दिन पुराना है। जांच के बाद जब्त कर उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजन जैसे ही छतरपुर पहुंचते हैं, पंचनामा तैयार कर पीएम किया जाएगा। कर्मचारी की मौत कैसे हुई यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!