भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी बीमार, अस्पताल में भर्ती | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता तक ले जाने वाले पहले नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद्र जोशी का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें राजधानी भोपाल के नेशनल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

बता दें कि कैलाश जोशी को मंगलवार की देर रात श्वास लेने में तकलीफ (Breathing Problem) होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू (ICU) में उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले अप्रैल माह में भी जोशी की तबीयत खराब हुई थी। उस समय भी उन्हें नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कैलाश जोशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कैलाश जोशी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने जनता पार्टी (Janata Party) के सदस्य के तौर पर जून 1977 से लेकर जनवरी 1978 तक मुख्यमंत्री के रूप में मध्य प्रदेश की सेवा की। कैलाश जोशी 2004 से लेकर 2014 तक लोकसभा के सदस्य (Member of Parliament) रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होते हुए सांसद के रूप में भोपाल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 

इससे पहले 1955 में कैलाश जोशी हाटपिपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। फिर 1962 से वह लगातार बागली क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य रहे। 24 जून 1977 को कैलाश जोशी प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के बने।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !